Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान मूवी का टीजर कब रिलीज होगा, जानिए

Haiwaan Teaser Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा

Shikha Tiwari
Published on: 11 Aug 2026 9:47 AM IST
Haiwaan Teaser Release Date
X

Haiwaan Teaser Release Date (Image Credit- Social Media)

Haiwaan Teaser: हैवान मूवी जोकि साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। हैवान मूवी मलयालम फिल्म अप्पम की हिंदी रीमेक है। हैवान फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान मूवी का टीजर कब आएगा।

हैवान मूवी का टीजर कब आएगा (Haiwaan Movie Teaser Release Date)-

फिल्म हैवान का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। बीते साल इस मूवी का ऐलान हुआ था और कुछ समय बाद ये साइको-थ्रिलर फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। इससे पहले हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैवान मूवी का टीजर 12 अगस्त 2026 को टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके जरिए फिल्म की कहानी का पता चलेगा और पहली झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इस खबर ये साफ जाहिर होता है कि हैवान की रिलीज डेट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। और ये तय समय के अनुसार, थिएटर्स में एंट्री मारेगी।

हैवान मूवी सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को होगी। जिसका ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इससे पहले हैवान मूवी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हैवान मूवी मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 18 साल बाद बड़े पर्दे वापसी का प्रतीक है। आखिरी बार दोनों 2008 में तशन मूवी में नजर आए थे। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन दिग्गज कहानीकार प्रियदर्शन कर रहे हैं। सिनेमा में अपनी अद्भुत विविधता के लिए जाने जाने वाले प्रियदर्शन अपनी सामान्य कॉमेडी फिल्मों से हटकर एक दमदार और रोमांचक सस्पेंस थ्रिलर पेश कर रहे हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story