Haiwaan Trailer Review: डायलॉग भी कॉपी-पेस्ट,एक और डिजास्टर फिल्म, हैवान मूवी का ट्रेलर जारी

Haiwaan Movie Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं दर्शकों को कितना पसंद आया हैवान का ट्रेलर

Shikha Tiwari
Published on: 25 Aug 2026 1:21 PM IST
Haiwaan Movie Trailer Review
X

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Movie Trailer (Image Credit-Social Media)

Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के माध्यम से अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब जाकर फिल्म के ट्रेलर की बारी है, बता दे कि हैवान मूवी के ट्रेलर को दर्शकों के पॉजीटीव व निगेटिव दोनों ही रिव्यू दिया गया है।

हैवान मूवी ट्रेलर रिव्यू (Haiwaan Movie Trailer Review In Hindi)-

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ये फिल्म मलयालम फिल्म जिसमें मोहनलाल लीड रोल में हैं। उस फिल्म अयप्पन का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार ने खलनायक का किरदार प्ले किया है। और सैफ अली खान ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत अक्षय कुमार से होती है। जिसके बाद कहानी का एक पार्ट दिखाया जाता है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर रहस्य, खतरे और अप्रत्याशित मोड़ों से भरे एक परेशान करने वाले संघर्ष का संकेत देती है। ट्रेलर एक ऐसी रोमांचक दुनिया की झलक पेश करता है जो दोनों अभिनेताओं को एक बिल्कुल नए रूप में प्रस्तुत कर सकती है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


हैवान मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी है।

एक यूजर ने लिखा- अक्षय कुमार का लुक और परफॉर्मेंस

- सैफ अली खान की परफॉर्मेंस

- बैकग्राउंड म्यूज़िक (BGM) डरावना है

- साइकोलॉजिकल मिस्ट्री जॉनर

- डार्क प्लॉट और रोमांचक कहानी इसकी खासियत (USP) है

- कलर पैलेट और ग्रेडिंग बेहतरीन है

- सिनेमैटोग्राफी अच्छी लग रही है

- अक्षय का किरदार का सफ़र (character arc) देखने लायक होगा

- ट्रेलर से बाकी सभी कलाकार भी ठीक लग रहे हैं

राय-

'हैवान' थ्रिलर पलों पर चलेगी और किरदारों का सस्पेंस वाला सफ़र इसकी खासियत (USP) होगी।

https://x.com/KshitizCritic/status/2092149829279580648

एक यूजर ने लिखा- डायलॉग भी कॉपी-पेस्ट, मिस्टर रीमेक कुमार एक और डिजास्टर #Haiwaan के साथ वापस आ गए हैं।

https://x.com/Lonely_prabh/status/2092150181034659862

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- #Haiwaan का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला और सीट से चिपके रहने पर मजबूर करने वाला थ्रिलर-सर्वाइवल अनुभव देता है। यह बहुत ज़बरदस्त और बिजली की रफ़्तार वाला है। और अक्षय कुमार, वह सचमुच बहुत डरावने लग रहे हैं। एकदम 'बीस्ट मोड' में। शायद सालों में उनका यह सबसे बेरहम अवतार है।

https://x.com/Apna_Bollywood/status/2092150969962574330

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story