Akshay Kumar Retirement: अक्षय कुमार ने बताया कि वो फिल्मों से कब लेंगे रिटायरमेंट

Is Akshay Kumar Retirement: वेकलम टू द जंगल फिल्म के ट्रेलर लॉच के समय अक्षय कुमार ने बताया कि वो फिल्मों से कब रिटायरमेंट लेंगे

Shikha Tiwari
Published on: 11 Jun 2026 3:09 PM IST (Updated on: 11 Jun 2026 9:39 PM IST)
Is Akshay Kumar Retired
X

Akshay Kumar Retirement (Image Credit- Social Media)

Akshay Kumar Retirement: अक्षय कुमार की फिल्म वेकलम टू द जंगल का आज ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉच के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। तो वहीं अक्षय कुमार से प्रेस ने कई सारे सवाल पूछे जिसमें एक सवाल और था। कि अक्षय कुमार फिल्मों से रिटायरमेंट कब लेंगे। जिसपर अक्षय कुमार ने अपनी राय मीडिया के सामने रखी है। चलिए जानते हैं Akshay Kumar ने क्या कहा है।

अक्षय कुमार फिल्मों से रिटायरमेंट कब लेंगे ( When Will Akshay Kumar Retirement For Movies)-

वेलकम टू द जंगल फिल्म के ट्रेलर लॉच के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि वो फिल्मों से कब रिटायरमेंट लेगें। जिसपर अक्षय कुमार ने कहा कि रोज सुबह चार बजे उठता हूँ। फिर 5 सकेंड के लिए सोचता हूँ कि शूटिंग पर लोग इंतजार कर रहे होंगे। ऐसे सोचते हुए 36 साल हो गए। रिटायरमेंट ले लिया तो इलेक्ट्रिशियन, डॉक वॉर्कर और अन्य घर के काम मिल जाएंगे। इससे अच्छा है कि मैं काम करूँ। जब पूछा गया कि उनका मन नहीं करता कि वो घरवालों के साथ समय बिताए, जिसपर वो कहते हैं कि मैंने कोशिश की है। लेकिन बच्चे भी कहते हैं कि पापा आप काम पर कब जाओंगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



इससे ये क्लियर होता है कि अक्षय कुमार कभी भी रिटायरमेंट नहीं लेंगे। उनको जबतक काम मिलता है, वो फिल्मों में काम करेंगे।

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर के बारे में (Welcome To The Jungle Trailer)-

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। अक्षय कुमार समेत फिल्म में कुल 30 से अधिक स्टार कास्ट देखने को मिले हैं। फिल्म की कहानी एक नकली फिल्म पर आधारित है। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान कहानी एक ऐसा मोड़ ले लेती है। जिसमें फिल्म की कास्ट को वहाँ मौजूद लोग असली आर्मी वाला समझ लेते हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी।



Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story