×

इस फिल्म में फैंस देख सकेंगे खिलाड़ी अक्षय कुमार के 12 लुक्स, पूरी हो चुकी है इसकी शूटिंग

By
Published on: 28 March 2017 4:28 AM GMT
इस फिल्म में फैंस देख सकेंगे खिलाड़ी अक्षय कुमार के 12 लुक्स, पूरी हो चुकी है इसकी शूटिंग
X

2.0

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। एक के बाद एक उनकी हिट फिल्में आ रही हैं। हाल ही में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि खिलाड़ी अक्षय कुमार की साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' की शूटिंग भी लगभग पूरी ही हो चुकी है।

आगे की स्लाइड मे जानिए कितने रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

खबरें आ रही हैं कि फिल्म '2.0' में रजनीकांत 5 भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं खिलाड़ी कुमार के पूरे 12 रोल होंगे। इस फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार को फैंस 12 डिफरेंट लुक में नजर आएंगे। अक्षय कुमार का एक लुक तो रिवील कर दिया गया है, पर बाकी के 12 लुक सीक्रेट रखे गए हैं।

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ आने वाली दीवाली पर तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म '2.0' 18 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसे बनाने में 450 करोड़ का बजट आया है। फिल्म ‘2.0’ में एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। वहीं इस साल अक्षय कुमार ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’और ‘पैडमैन’ में भी दिखाई देंगे।

Next Story