TRENDING TAGS :
Welcome 3 Vs Dhamaal 4: अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों में से कौन बना कॉमेडी किंग? जानिए
Akshay Kumar Vs Ajay Devgan: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल और अजय देवगन की धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है, जानिए कौन सी फिल्म निकली आगे
Welcome To The Jungle Vs Dhamaal 4 Collection (Image Credit- Social Media)
Akshay Kumar Vs Ajay Devgn: बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन जिनकी आने वाले समय में एक साथ फिल्म आने वाली है। जोकि गोलमाल 5 है। जिसमें अक्षय कुमार निगेटिव किरदार प्ले कर रहे हैं। फिल्म के सेट से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है। इन सबके बीच इस समय अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। जैसा कि सभी को पता है कि अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म के किरदारों ने दर्शकों को काफी हँसाया है। लगातार पिछले तीन हफ्ते पर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इन सबके बीच अजय देवगन की धमाल 4 भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। धमाल 4 इसी हफ्ते यानि 10 जुलाई को रिलीज हुई है। दोनों ही कॉमेडी फिल्म है। चलिए देखते हैं दोनों फिल्मों में से किसने कितना कलेक्शन किया है। और कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है।
धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल में से कौन हुई हिट कौन फ्लॉप (Welcome To The Jungle Vs Dhamaal 4 Collection)-
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Welcome To The Jungle Box Office Collection)-
वेलकम टू द जंगल जोकि एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही साथ बॉलीवुड के 30 से ज्यादा स्टार्स देखने को मिले हैं। फिल्म की कहानी भले ही कुछ खास ना रही हो लेकिन फिल्म में कॉमेडी जबरदस्त है। आपको हर एक मोड़ पर हँसी आएगी। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया है। और फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर अबतक 186 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 130 करोड़ रूपए के करीब कलेक्शन किया है। वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन 15.25 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। जिसके बाद शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया और सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार पहले सप्ताह तक बढ़त बनाई रखी और पहले हफ्ते फिल्म ने 93 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया। धीरे-धीरे वेलकम टू द जंगल के कलेक्शन की रफ्तार कम हो गई है। फिल्म 200 करोड़ रूपए के कल्ब में शामिल हो जाए, इसका मेकर्स को इंतजार है। वेलकम टू द जंगल का बजट 125 करोड़ रूपए के करीब है। जिसकी वजह से ये फिल्म हिट साबित हुई है।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 Box Office Collection)-
धमाल 4 के यदि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो धमाल 4 ने वेलकम टू द जंगल की तुलना में पहले दिन कम कलेक्शन किया। धमाल 4 का पहले दिन का कलेक्शन 14 करोड़ रूपए रहा लेकिन शनिवार और रविवार को धमाल 4 ने वेलकम टू द जंगल से ज्यादा कलेक्शन किया। शनिवार को धमाल 4 ने 22.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। और रविवार को धमाल 4 ने 28.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। जोकि वेलकम टू द जंगल की तुलना में ज्यादा है। और सोमवार को धमाल 4 ने 8.35 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। धमाल 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 73.35 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। और वर्ल्डवाइड लेवल पर धमाल 4 ने 100 करोड़ रूपए के आकड़े के करीब है। कुल मिलाकर धमाल 4 जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की तुलना में अन्य दिन कलेक्शन कर रही है। वो वेलकम टू द जंगल की तुलना में ज्यादा है। और आने वाले हफ्ते में भी बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज होने वाली है। जिसकी वजह से धमाल 4 को काफी फायदा हो सकता है और वो वेलकम टू द जंगल के आकड़े को भी पार कर सकती है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार धमाल 4 का बजट 130 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार 200 करोड़ रूपए के करीब है। वेलकम टू द जंगल ने तो अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। अब देखने लायक होगा की धमाल 4, 200 करोड़ के आकड़े को अगले हफ्ते तक पार कर पाती है। लेकिन जिस तरह धमाल 4 कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर यही लग रहा है कि ये वेलकम टू द जंगल से आगे निकल जाएगी।


