Welcome Kiya Kiya Bhojpuri Song: वेलकम फिल्म के किया किया गाने का भोजपुरी वर्जन हो रहा है वायरल

Kiya Kiya Bhojpuri Song: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का किया किया गाना तो सुना ही होगा, अब उसका भोजपुरी वर्जन हो रहा है धड़ल्ले से वायरल

Shikha Tiwari
Published on: 13 Jun 2026 2:28 PM IST (Updated on: 14 Jun 2026 3:01 PM IST)
Welcome Movie Kiya Kiya Song Bhojpuri Version
X

Akshay Kumar Welcome Movie Kiya Kiya Song Bhojpuri Version (Image Credit-Social Media)

Kiya Kiya Song Bhojpuri Version: इस समय वेलकम 3 काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसका टाइटल वेलकम टू द जंगल रखा गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर के साथ ही साथ गानों को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कई सारे पुराने गानों को रीमेक किया गया है। लेकिन अब जाकर वेलकम फिल्म के गाने किया किया का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। जोकि सोशलम ीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का गाना किया किया का भोजपुरी वर्जन ( Akshay Kumar Welcome Movie Kiya Kiya Song Bhojpuri Version)-

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी। लेकिन इन सबके बीच एक चीज और चर्चा में हैं। जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का फेमस गाना किया किया क्या किया क्या रे सनम, का भोजपुरी वर्जन इस समय सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से सुर्खियों बटोर रहा है।



बता दे कि भोजपुरी के प्रसिद्ध सिंगर मृत्युंजय ने वेलकम फिल्म के किया किया गाने का भोजपुरी वर्जन गाया है। उनका ये भोजपुरी वर्जन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले वेलकम फिल्म के गाने ऊंचा लंबा कद का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह ने गाया है। उन्होंने इस गाने के तर्ज पर एक गाना गाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जहाँ इस समय भोजपुरी के गानों पर फूहड़ता का आरोप लग रहा है। लेकिन इन सबके बीच कई ऐसे सिंगर है जो ऐसे गाने लेकर आ रहे हैं। जिसकी वजह से आज भी भोजपुरी के गानों को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story