TRENDING TAGS :
Mahakali Film: इंतजार खत्म! महाकाली से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक इस दिन आएगा सामने
Mahakali Film Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना की चर्चित फिल्म महाकाली से उनका फर्स्ट लुक जल्द ही सामने आने वाला है, आइए जानते हैं।
Mahakali Film Akshaye Khanna: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं, जी हां! वे अपनी फिल्म "महाकाली" को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है। अक्षय खन्ना लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म "महाकाली" की शूटिंग कर रहें हैं, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद इंट्रेस्टिंग खबर सामने आ रही है, जो कि अक्षय खन्ना के फर्स्ट लुक से जुड़ी हुई है, दरअसल पता चल चुका है कि महाकाली से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक कब जारी किया जाएगा, आइए जानते हैं।
महाकाली से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक कब आएगा सामने
अक्षय खन्ना की फिल्म महाकाली को लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं अब मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि महाकाली से अक्षय खन्ना का पहला लुक कब रिवील होगा। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाकाली से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक 24 अगस्त को रिवील किया जाएगा, इस खबर ने।फैंस को बेहद एक्साइट कर दिया है।
क्या होगा अक्षय खन्ना का रोल
अक्षय खन्ना महाकाली मूवी में बेहद खास रोल निभाते नजर आएंगे। वे शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। उनका किरदार ऐसा होगा जो आज तक उनके फैंस ने नहीं देखा होगा। अक्षय खन्ना यकीनन शुक्राचार्य के किरदार में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लेंगे। जहां अभी तक धुरंधर के उनके किरदार रहमान डकैत का क्रेज चल रहा है, वहीं महाकाली फिल्म आने के बाद अक्षय खन्ना फिर फैंस के बीच छाने वाले हैं।
महाकाली मूवी स्टार कास्ट
महाकाली मूवी अक्षय खन्ना के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म से वे तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहें हैं। अक्षय खन्ना के साथ ही इस फिल्म में रोहित सराफ, भूमि शेट्टी और ज्ञानेश्वरी कंद्रेगुला जैसे एक्टर्स हैं। ये फिल्म तेलुगु में बन रही है, लेकिन ये हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी। प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म का कहानी लिखी है, जबकि पूजा कोल्लुरु द्वारा फिल्म को निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म की कहानी मां काली और असुरों के गुरु शुक्राचार्य पर आधारित होगी, इस फिल्म का निर्माण रिवाज रमेश दुग्गल कर रहें हैं।


