Dhurandhar के बाद Ranveer Singh-Akshaye Khanna फिर आएंगे साथ, नई फिल्म चर्चा में

Ranveer Singh-Akshaye Khanna Film: धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ आने वाले है, दोनों की नई फिल्म चर्चा में आ गई है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 May 2026 7:39 PM IST
Ranveer Singh-Akshye Khanna Film
X

Ranveer Singh-Akshye Khanna Film

Ranveer Singh-Akshaye Khanna Film: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने धमाल मचा दिया था, धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों ने छप्परफाड़ कमाई की और अब ओटीटी पर भी फिल्म खूब तारीफें बटोर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना दोबारा से एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जी हां! रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ काम करते नजर आ सकते हैं, वो भी आदित्य धर की फिल्म में, आइए आगे इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना फिल्म

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड जगत में खबरें फैली हुई है कि रणवीर सिंह धुरंधर के बाद आदित्य धर संग एक और फिल्म में काम करेंगे, जिसका नाम "चंद्रगुप्त मौर्य" बताया जा रहा है, हालांकि रणवीर सिंह या फिर आदित्य धर द्वारा इस फिल्म पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया गलियारों में खबरें फैल गईं हैं कि रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर साथ काम करेंगे, वहीं अब जो इस फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है, उसे सुन तो फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।

दरअसल, अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म "चंद्रगुप्त मौर्य" को अक्षय खन्ना की भी एंट्री हो चुकी है, जी हां! अक्षय खन्ना जिन्होंने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाया था, यानी कि अब धुरंधर टीम की दुबारा वापसी होगी। हालांकि अब तक "चंद्रगुप्त मौर्य" फिल्म से जुड़ी जितनी भी खबरें आईं हैं, किसी पर भी मेकर्स या फिर एक्टर्स द्वारा पक्की मुहर नहीं लगाई गई है, ऐसे में न्यूज़ट्रैक द्वारा भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा रही है।

फिलहाल, "चंद्रगुप्त मौर्य" फिल्म से जुड़ी जो अपडेट आई है, उसके मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म में चंद्रगुप्त का किरदार निभाएंगे, जबकि अक्षय खन्ना चाणक्य के रोल में होंगे, और आदित्य धर फिल्म को निर्देशित करेंगे। फैंस इस कोलैबोरेशन को लेकर बेहद खुश हैं और उम्मीद कर रहें हैं कि मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story