TRENDING TAGS :
Alpha Collection Day 4: क्या अल्फा 100 करोड़ का कलेक्शन कर पायेगी? वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई की? पढ़ें लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट
Alpha Box Office Collection Day 4 (Image Credit- Social Media)
Alpha Collection Day 4: आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर Alpha ने रिलीज़ के पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत की। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में सामान्य गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में ₹63 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। चलिए जानते हैं क्या अल्फा बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Alpha Day Wise Box Office Collection Day 4)
यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा है और इसमें दमदार एक्शन, स्पाई मिशन और बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव देखने को मिलता है। Alpha ने पहले चार दिनों में भारत में लगभग ₹37.85 करोड़ नेट और दुनियाभर में ₹63.64 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार की सोमवार को अल्फा फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो अबतक का सबसे कम कलेक्शन है।
Day 1: ₹9.25 करोड़
Day 2: ₹11.50 करोड़
Day 3: ₹13.25 करोड़
Day 4: ₹3.85 करोड़ (अनुमानित)
Total India Net Collection: ₹37.85 करोड़
फिल्म ने चार दिनों में लगभग ₹63.64 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को गिरावट आई, लेकिन फिल्म का कुल प्रदर्शन अब भी संतोषजनक माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले सप्ताह के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दूसरे वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं।
क्या अल्फा 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी? (Will Alia Bhatt Alpha Movie Cross 100 Crores Collection)-
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में फिल्म की पकड़ बनी रहती है और वीकेंड पर दोबारा ग्रोथ मिलती है, तो Alpha जल्द ही ₹100 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री कर सकती है। हालांकि इसका प्रदर्शन दूसरे सप्ताह के कलेक्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा। आलिया भट्ट की अल्फा मूवी का बजट 80-130 करोड़ रुपए है। देखने लायक होगा कि फिल्म इस आकड़े को पर कर पाती है या नहीं


