Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स स्टे बना चर्चा का विषय, एक रात की कीमत में खरीद लें कार

Cannes 2026: कान्स 2026 में आलिया भट्ट ने सुपर लग्जरी एक्सपीरियंस लिया, उनके होटल रूम रेंट सुन फैंस के होश उड़ गए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 May 2026 4:34 PM IST
Cannes 2026
X

Cannes 2026

Cannes 2026: दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव कान्स शुरू हो चुका है, जहां देश विदेश के सितारे ग्लैमरस का तड़का लगा रहें हैं, वहीं इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कान्स में अपना जलवा बिखेरा, आलिया भट्ट ने टमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत ब्लश-टोन्ड गाउन पहना हुआ था, जिसमें वे बेहद कमाल की लग रहीं थीं। आलिया भट्ट के कान्स लुक की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है, लेकिन आलिया भट्ट के कान्स लुक से ज्यादा वे जिस होटल में रुकी थीं, उसके कीमत की ज्यादा चर्चा हो रही है, होटल के पर-नाइट की कीमत आपके होश उड़ा देगी।

आलिया भट्ट का कान्स स्टे बना चर्चा का विषय

आलिया भट्ट के कान्स लुक की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन मिल रहें हैं, लेकिन सबसे अधिक फैंस उनके होटल की एक रात की कीमत जान हैरान रह गए हैं, आलिया भट्ट का स्टे चर्चाओं में आ गया है, आलिया भट्ट जिस होटल में रुकी थीं, वहां पर एक रात का किराया लाखों रुपए बताया जा रहा है।

अभिनेत्री आलिया भट्ट कान्स में Martinez होटल में रुकी थीं, जहां एक रात रुकने के लिए एक रूम की कीमत 8.66 लाख रुपए है, जी हां! जितनी कीमत में एक लग्जरी कार आ जाए, उतने रुपए आलिया भट्ट के एक रूम की कीमत थी। आलिया भट्ट की रईसी देख यूजर्स और फैंस हैरान हैं, पूरे सोशल मीडिया पर ही यह सुर्खियों में बना हुआ है।

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस बेसब्री से उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहें हैं, आलिया भट्ट आखिरी बार "जिगरा" में नजर आईं थीं, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं अब आलिया भट्ट अपनी फिल्म "लव एंड वॉर" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहें हैं, जो अगले साल जनवरी महीने में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story