TRENDING TAGS :
Alpha Collection Day 1: पठान और टाइगर के रिकॉर्ड को क्या ब्रेक करेगी अल्फा, जानिए कलेक्शन
Alia Bhatt Movie Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना किया कलेक्शन
Alia Bhatt Movie Alpha Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)
Alpha Collection Day 1: यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ने सलमान खान की पठान फिल्म्स से अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत की थी। जिसके बाद वॉर और पठान जैसी फिल्में रिलीज की थी। इन तीनों फिल्मों को तो सफलता मिली थी। लेकिन वॉर 2 से मेकर्स को जितनी उम्मीदे थी। फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई जितना मेकर्स को उम्मीद थी। जबकि इस फिल्म में उन्होंने साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी शामिल किया था। इसके बाद भी फिल्म ने एवरेज कलेक्शन किया। अब जाकर स्पाई यूनिवर्स ने एक नया दाव खेला है, जिसमें उन्होंने महिला स्पाई पर आधारित फिल्म बनाई है। जोकि आलिया भट्ट की अल्फा मूवी है। चलिे जानते हैं आलिया भट्ट की अल्फा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
आलिया भट्ट की अल्फा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Alia Bhatt Movie Alpha Box Office Collection Day 1)-
आलिया भट्ट की अल्फा मूवी जिसमें शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। अल्फा की कहानी की बात करें तो अल्फा एक खूंखार हत्यारा मशीन की कहानी है। दुनिया की नजरों से दूर, लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह लखावत जिसका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। सीता जिनका किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है। वह कोई साधारण इंसान नहीं है। उसके खून में अल्फा सीरम बहता है। नतीजतन, उसके पास अलौकिक शक्तियां है और भारत की सबसे महान सैनिक बनने की क्षमता है। हालांकि, परिस्थितियों के चलते यह बागी हो जाती है। और जब रॉ प्रमुख विक्रांत कौल जिसका किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं। उनको इसके बारे में पता चलता है कि वह अक्सर दुर्गा जिसका किरदार शरवरी निभा रही हैं, जिनसे मिलने अक्सर वलाडोलिड जाता है। जल्द ही, उसे एहसास होता है कि उसका भी उन दोनों से एक खास रिश्ता है। आगे क्या होता है इसके बारे में जानने के लिे आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ये तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं करेगी। आलिया भट्ट की अल्फा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 3.05 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। लेकिन अभी शाम तक का कलेक्शन आना बाकी है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। शाहरूख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन 67.19 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.93 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया था। इन दोनों के नजदीक आलिया भट्ट की अल्फा मूवी नहीं पहुँच पाई है।


