TRENDING TAGS :
Alpha Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई अल्फा, बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते ही पड़ी पस्त
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
Alpha Box Office Collection
Alpha Box Office Collections: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ था, क्योंकि ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म थी, ऐसे में फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह धड़ाम होगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। जी हां! आलिया भट्ट की अल्फा से दर्शकों को काफी अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों की खरी नहीं उतरी, यही वजह है कि फिल्म फ्लॉप हो गई।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर जितना खराब प्रदर्शन किया है, उतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि अल्फा यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म थी, वो भी फीमेल लीड, इस फिल्म को लगभग 125 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है, और अब इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित कर दिया है।
अल्फा के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में विस्तार से बताएं तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपए की कमाई की, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और अधिक बढ़ा, फिल्म ने तीसरे दिन 12.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट होती गई। चौथे दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ कमाए, पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपए रहा, छठें दिन फिल्म 2.20 करोड़ रुपए का कारोबार किया, वहीं सातवें दिन अल्फा ने 1.80 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह एक हफ्ते ने इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, फिल्म एक हफ्ते में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई। वहीं आज से सिनेमाघरों में धमाल 4 भी रिलीज कर दी गई है, ऐसे में अब ये फिल्म बहुत दिनों तक थिएटर में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी। फिलहाल, अल्फ़ा को फ्लॉप घोषित कर दिया गया है।


