Amaal Mallik के अगले गाने में होंगी Tanya Mittal? सिंगर ने किया खुलासा

Amaal Mallik-Tanya Mittal: अमाल मलिक अपना अगला गाना क्या तान्या मित्तल के साथ करने वाले हैं, इसका खुलासा सिंगर ने खुद कर दिया है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Dec 2025 10:54 AM IST
Amaal Mallik-Tanya Mittal
X

Amaal Mallik-Tanya Mittal (Photo- Social Media)

Amaal Mallik-Tanya Mittal: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19(Bigg Boss 19) भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन बाहरी दुनिया में एक अलग बिग बॉस शुरू हो चुका है, जी हां! कुछ कंटेस्टेंट्स हैं जो एक-दूसरे को ताना मारते नहीं थक रहें हैं। वहीं अब अमाल मलिक ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के साथ काम करने को लेकर अपना विचार साझा किया है, आइए फिर जानते हैं क्यों क्या अमाल मलिक(Amaal Mallik Songs) अपने अगले गाने में तान्या मित्तल के साथ काम करेंगे या नहीं।

तान्या मित्तल संग काम करेंगे अमाल मलिक (Amaal Mallik On Tanya Mittal)

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की कल शाम सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जहां बिग बॉस के बाद, सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ एक ही छत के नीचे देखा गया, सभी कंटेस्टेंट्स सज धज कर पार्टी अटेंड करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहें है। वहीं इसी बीच अमाल मलिक का एक इंटरव्यू वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे तान्या मित्तल के बारे में बात कर रहें है, जी हां! जैसा कि आप जानते होंगे कि अमाल मलिक और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की दोस्ती टूट चुकी है, बिग बॉस के शुरुआत में इनके बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन अंत तक इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और ये दुश्मनी घर के बाहर भी चालू है।

अमाल मलिक का जो इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें रिपोर्टर अमाल मलिक(Amaal Mallik) से सवाल करतीं हैं कि क्या वे तान्या मित्तल के साथ अपना अगला गाना करेंगे, इसके जवाब में अमाल मलिक ने Shut-Up कहा। अमाल मलिक ने फिर आगे कहा, "कुछ कुछ वो ओवर करती थी, मैं गेम में अपने माइंडसेट से आया हूं, मेरे अपने प्रॉब्लम थे, सामने कुछ और बनती थी और पीठ पीछे कुछ और बनते थी, मैंने तो उनके मुंह पे भी वही बात बोली और पीछे भी वही बात बोली।" अमाल मलिक ने साफ साफ कह दिया कि वे तान्या मित्तल संग किसी भी तरह का प्रोजेक्ट नहीं करना चाहेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story