Chunnari Chunnari Controversy: वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर ठोका केस, जानिए दोनों में किसके पास अधिक संपत्ति

Chunnari Chunnari Controversy: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के गाने चुनरी चुनरी को लेकर हो थे विवाद में वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर केस कर दिया है, चलिए जानते हैं दोनों में से किसके पास अधिक संपत्ति है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2026 5:58 PM IST
Chunnari Chunnari Controversy: वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर ठोका केस, जानिए दोनों में किसके पास अधिक संपत्ति
X

Vashu Bhagnani Vs David Dhawan: वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, हालांकि फिल्म अब बुरी तरह विवादों में फंसती नजर आ रही है और इसकी वजह फिल्म के गाने हैं। दरअसल डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'बीवी नंबर 1' के दो गाने इस्तेमाल किए गए हैं, ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का कहना है कि फिल्म मेकर्स के पास इन गानों के राइट्स नहीं हैं, और इसी वजह से अब वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर केस कर दिया है।

वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर किया केस

वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स के बीच विवाद काफी हद तक बढ़ गया है, गुरुवार को पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपए का केस कर दिया है, पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा आरोप लगाया गया है कि ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में के मेकर्स ने उनकी 1999 की हिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों का गलत इस्तेमाल किया है। फिलहाल, अब देखना होगा कि ये मुद्दा आगे कौन सा मोड़ लेगा।

वाशु भगनानी या डेविड धवन किसके पास अधिक संपत्ति

वाशु भगनानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता और 'पूजा एंटरटेनमेंट' के मालिक हैं, आज वाशु भगनानी जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है, एक साधारण परिवार से आने वाले वाशु भगनानी ने बचपन में फुटपाथ पर साड़ियां बेची थीं और आज अपनी मेहनत के दम पर इतना बड़ा प्रोडक्शन हाउस खड़ा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाशु भगनानी की कुल संपत्ति कथित तौर पर लगभग 2,500 करोड़ रुपए है।


वहीं, बात करें अगर फिल्ममेकर डेविड धवन की एक से एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्में निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'पार्टनर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। वहीं अब उनकी फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" भी रिलीज़ होने जा रही है, जो उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इस फिल्म का बाद वे रिटायर हो रहें हैं। डेविड धवन की कुल संपत्ति करीब 167 से 170 करोड़ रुपए आंकी गई है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story