Ranveer Singh: डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह ने किया प्रण, 18 महीने नहीं करेंगे ये काम

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह डॉन 3 की वजह से विवादों में फंसे हुए हैं, वहीं अब उन्होंने एक बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Jun 2026 3:31 PM IST
Ranveer Singh: डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह ने किया प्रण, 18 महीने नहीं करेंगे ये काम
X

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के लिए साल 2025 और साल 2026 बेहद धमाकेदार रहा, जी हां! जहां साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया, वहीं 2026 की मार्च में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया, रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 के लिए खूब वाहवाही लूटी, सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। धुरंधर 2 की सफलता के बीच उनका नाम विवादों से भी घिर गया, जी हां! डॉन 3 छोड़ने की वजह फरहान अख्तर ने उनकी शिकायत FWICE से कर दी, जिसके बाद रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया। वहीं, इस विवाद के बीच रणवीर सिंह ने एक कड़ा फैसला लिया है, जो उनके फैंस को निराश कर सकता है।

रणवीर सिंह ने लिया कड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने आरोप लगाया कि रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने की वजह से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ, क्योंकि प्री-प्रोडक्शन, ओवरसीज बुकिंग्स और क्रू अरेंजमेंट्स पहले ही हो चुके थे, ऐसे में फिल्ममेकर्स ने करीब 45 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग की है।

डॉन 3 विवाद के बीच, रणवीर सिंह ने ऐसा फैसला लिया है, जिसे सुन उनके फैंस चौंक गए हैं। दरअसल रणवीर सिंह ने फैसला लिया है कि वे 18 महीने तक मीडिया से दूर रहेंगे, वे कोई इंटरव्यू नहीं करेंगे और तो और डॉन 3 विवाद पर अपना कुछ भी बयान नहीं देंगे। रणवीर सिंह ने यह बात खुद एक ट्रेड जर्नलिस्ट से मुलाकात के दौरान कही। रणवीर सिंह ने प्रण लिया है कि उनकी अगली फिल्म प्रलय जब रिलीज होने वाली होगी, उसी दौरान वे मीडिया में वापसी करेंगे। रणवीर सिंह के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है।

प्रलय की तैयारियों में जुटे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म प्रलय की तैयारियों में जुट गए हैं, जिसके लिए उन्हें फिजिकल तौर पर बहुत मेहनत करने की जरूरत है। प्रलय एक जॉम्बी पर आधारित फिल्म होने वाली है, जिसका निर्देशन जय मेहता करेंगे। प्रलय की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि जल्द इसकी शूटिंग भी शुरू की जाएगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story