Amitabh Bachchan की सिक्योरिटी में हुई चूक, Abhishek Bachchan ने देखा, तुरंत हाथ पकड़कर ले गए

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Video: अमिताभ बच्चन कल अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आए, इसी दरौन अभिषेक बच्चन को कुछ ऐसा नजर आया कि तुरंत वो उनको लेकर अंदर गए

Shikha Tiwari
Published on: 9 Nov 2026 10:13 AM IST
Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Video
X

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Video (Image Credit- Social Media)

Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से मिलने के लिए अपने गेट पर आते हैं। लेकिन कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा अमिताभ बच्चन समेत कई लोगों को धमकी दिया जाना, तो वहीं अमिताभ बच्चन पिछले हफ्ते बुलेट प्रूफ शीशे के अंदर नजर आए थे। उनके इस वीडियो ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इन सबके बीच कल अमिताभ बच्चन फैंस से मिलने आए उसी दौरान अभिषेक बच्चन ने कुछ इशारा किया और उनको अंदर ले गए।

अभिषेक बच्चन को दिखा खतरा पापा अमिताभ बच्चन को तुरंत अंदर ले गए (Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan Viral Video)-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले सलमान खान को ही धमकी देता था। लेकिन अब जाकर बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर स्टार्स को धमकियाँ मिल चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई जा चुकी हैं। लेकिन टाइगर श्रॉफ को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन को भी धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन संडे को फैंस से तो मिले लेकिन उनके बुलेटप्रूफ शीशा लगा हुआ था। जिसके बाद उनका काफी मजाक भी बनाया गया। इसके साथ ही सरकार की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठाया गया।

तो वहीं कल अमिताभ बच्चन एक बार फिर से फैंस से मिलने के लिए लेकिन इस बार बुलेटप्रूफ शीशा नहीं लगा था। उनके बेटे अभिषेक बच्चन जोकि धमकी मिलने के बाद से उनके साथ हर संडे नजर आते हैं वो उनके साथ थे। तभी अचानक से अभिषेक बच्चन किसी तरफ इशारा करते हैं। और जिसके बाद अमिताभ बच्चन को अंदर लेकर जाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ये सवाल उठ रहा है कि क्या अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी में चूक हुई है। या फिर अभिषेक बच्चन को अचानक ऐसा क्या दिख गया, जो वो अमिताभ बच्चन को लेकर चले गए।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story