Amitabh Bachchan को मिली लीगल नोटिस, पंजाब बम हमलों से जुड़े सवाल के मामले में

Amitabh Bachchan Legal Notice: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को पंजाब में कथित बम हमलों से जुड़े एक सवाल को लेकर कानूनी नोटिस मिला

Shikha Tiwari
Published on: 23 Nov 2026 3:14 PM IST
Amitabh Bachchan Legal Notice
X

Amitabh Bachchan Legal Notice (Image Credit- Social Media)

Amitabh Bachchan Legal Notice: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। तो वहीं जब वो रविवार को अपने फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं उस दौरान उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आएं। इन सबके बीच अब अमिताभ बच्चन कानूनी विवाद में फंस गए हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को मिली कानूनी नोटिस (Amitabh Bachchan And Sony TV Face Legal Notice)-

पंजाब के एक वकील ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस KBC के एक कथित वीडियो को लेकर है, जिसमें पंजाब के पुलिस स्टेशनों पर हुए बम हमलों के बारे में एक सवाल पूछा गया था। वकील इंद्रजीत अरोड़ा ने मांग की है कि अगर यह क्लिप शो के किसी असली एपिसोड का हिस्सा है, तो इसे तुरंत हटाया जाए और बिना शर्त माफी मांगी जाए। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो असली है या नहीं

वकील इंद्रजीत अरोड़ा ने इस सवाल पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे पंजाब की छवि खराब होती है और राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने मांग की है कि अगर यह फुटेज शो के किसी असली एपिसोड का है, तो इसे तुरंत राष्ट्रीय मीडिया से हटाया जाए और अमिताभ बच्चन तथा सोनी टीवी बिना शर्त माफी मांगें।

'द स्टेट्समैन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरोड़ा ने बताया कि उन्हें यह वीडियो तीन-चार दिन पहले मिला था। उनके एक क्लाइंट ने उन्हें कुछ स्क्रीनशॉट और एक क्लिप दिखाई, जिसमें कथित तौर पर अमिताभ बच्चन एक प्रतियोगी से उस राज्य के बारे में पूछ रहे हैं, जहां अपराधियों ने हाल ही में बिना किसी डर के पुलिस स्टेशनों पर बम हमले किए थे।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story