84 साल के अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत! रुकी KBC की शूटिंग, अब कौन करेगा होस्ट?

Amitabh Bachchan Health: लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) की शूटिंग करीब एक हफ्ते से रुकी हुई है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन की सेहत खराब है और इसी वजह से केबीसी की शूटिंग नहीं हो पा रही है।

Sawan Gupta
Published on: 7 Nov 2026 7:36 PM IST
Amitabh Bachchan Health
X

Image Source – Social Media

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) की शूटिंग करीब एक हफ्ते से रुकी हुई है। फिलहाल शो के मेकर्स नए एपिसोड की शूटिंग के बजाय पुराने एपिसोड प्रसारित कर रहे हैं।

एक हफ्ते से क्यों रुकी है KBC की शूटिंग?

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मेकर्स ने फिलहाल शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है। एक सूत्र ने बताया कि बिग बी की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। शूटिंग रुकने के बाद चैनल दिवाली स्पेशल वीक के तहत पहले से रिकॉर्ड किए गए एपिसोड दिखा रहा है। इनमें फिल्मी सितारों के साथ शूट किए गए कुछ खास एपिसोड भी शामिल हैं।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी के साथ शूट हुआ था आखिरी बड़ा एपिसोड

रिपोर्ट के मुताबिक, शो का आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट किया गया था। ये तीनों कलाकार अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए KBC के सेट पर पहुंचे थे। पहले इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के आसपास प्रसारित करने की योजना थी, लेकिन बिग बी की सेहत से जुड़ी चिंताओं के चलते मेकर्स को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में दिया हेल्थ अपडेट

इस बीच अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग के जरिए भी अपनी दिनचर्या और काम पर धीरे-धीरे लौटने को लेकर बात की। उन्होंने लिखा कि वह धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या और काम की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा, मोबाइल फोन और यहां तक कि कुछ घंटे पहले किए गए काम भी याद नहीं रहते। हालांकि, उन्होंने अपने ब्लॉग के पाठकों और KBC के दर्शकों के प्रति अपना प्यार और आभार भी जाहिर किया।

कब दोबारा शुरू होगी KBC की शूटिंग?

IANS से बातचीत में सूत्र ने उम्मीद जताई कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक रहने पर अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह अभिनेता की सेहत पर निर्भर करेगा। वहीं, Sony LIV ने दर्शकों को बताया है कि KBC 18 के नए एपिसोड 16 नवंबर से वापस आएंगे।

अब कौन करेगा होस्ट?

अमिताभ बच्चन की तबीयत अगर ठीक हो जाती है, तब तक वो शो की शूटिंग स्टार्ट कर देंगे। हालांकि अगर उनकी तबीयत लगातार खराब रहती है तो सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि उनकी अनुपस्थिति में शो को कौन होस्ट करेगा। पिछले साल एक रिसर्च में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन की अनुपस्थिति में शाहरुख खान को शो होस्ट करने के लिए लोगों ने पहली पसंद माना है। हालांकि अभी पूरी संभाावना है कि बिग बी शूटिंग पर जल्द ही लौटेंगे।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story