Amitabh Bachchan के बंगले जलसा को उड़ाने की धमकी दी, 26/11 जैसे हमले की चेतावनी

Amitabh Bachchan Jalsa Threat: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के घर जलसा को एक बार फिर से ईमेल के माध्यम से उड़ाने की धमकी दी गई है

Shikha Tiwari
Published on: 26 Nov 2026 2:26 PM IST
Amitabh Bachchan Jalsa Threat
X

Amitabh Bachchan House Jalsa Fresh Threat (Image Credit-Social Media)

Amitabh Bachchan Jalsa Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ज्यादातर सुर्खियों में अपनी सुरक्षा को लेकर हैं। कुछ दिनों से लगातार अमिताभ बच्चन को भी धमकियाँ मिल रही हैं। जिसकी वजह से उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही एक रविवार को देखा गया कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने के लिए बुलेट प्रूफ शीशा के साथ आए थे। और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आते हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी (Amitabh Bachchan's Jalsa Fresh Bomb Threat)-

गुरुवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले, जलसा, मेयर के ऑफिस, मेट्रो स्टेशनों और मुंबई की दूसरी पब्लिक जगहों पर बम से उड़ाने की नई धमकियां मिलीं। खास बात यह है कि यह 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर हुआ है। ईमेल में बताए गए कुछ टारगेट, हाल के हफ्तों में अधिकारियों को मिली धमकियों में बार-बार शामिल रहे हैं। इनमें जलसा और मुंबई के मेयर का ऑफिस शामिल है, जो बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) हेडक्वार्टर में है।

ईमेल में मुंबई की दूसरी जगहों का भी ज़िक्र है और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी ज़िक्र है, जो उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में भड़क गए थे। मेल में चेतावनी दी गई है कि 26/11 जैसा आतंकी हमला फिर से होने वाला है।

इससे पहले भी लगातार बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्स को धमकियाँ मिल चुकी हैं। जिसमें जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के ऊपर गोली से हमला भी किया जा चुका है। लेकिन टाइगर श्रॉफ बच गए थे। पहले सलमान खान से जुड़े लोगों को धमकियाँ मिलती रही हैं। लेकिन अब ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स को ये धमकियाँ मिल रही हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story