Amitabh Bachchan भड़के मीडिया पर कहा- सुन लो कान फाड़ के मीडिया, ठोकने के लिए तैयार बैठें हैं

Amitabh Bachchan Twitter Post: बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है

Shikha Tiwari
Published on: 2 Nov 2026 9:28 AM IST (Updated on: 2 Nov 2026 9:38 AM IST)
Amitabh Bachchan X Post
X

Amitabh Bachchan Twitter Post (Image Credit- Social Media)

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन ने देर रात सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अमिताभ बच्चन हर रोज अपने एक्स पर पोस्ट करते रहते हैं। कभी-कभी उनके पोस्ट काफी ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाले होते हैं। कल अमिताभ बच्चन का ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मीडिया पर जाहिर की नाराजगी (Amitabh Bachchan X Post Angry On Media)-

अमिताभ बच्चन हर रोज अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट जरूर करते हैं। कल देर रात अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट किया। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। बता दे कि अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के माध्यम से मीडिया के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा-

कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना स्वरूप, अक्सर उचारण करते है -

" हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की "

और मीडिया उसका निरादर करके, अपना प्रचार करने के लिए, छापता है, 'देखिए ये अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है, की, 'ले आओ हाथी घोड़ा ' हम अपने हथियारों से लड़ेंगे, डरेंगे नहीं !'

एक तो घोर निंदा एक 'जय श्री कृष्ण ' के उपलक्ष्य में , और दूसरा , शब्दों को पलट कर विरोधियों को चुनौती देने की बात कर रहे है ।।

सुन लो कान फाड़ के मीडिया वालो ।। 50 million की आबादी है हमारे followers की मीडिया वालो । जिस दिन हमने इशरा किया, तो उनमें से केवल 10 प्रतिशत ही, ठोकने के लिए तैयार बैठें हैं ।

तुम जितनी हमारे शब्दों की उलट पलट करके निंदा करोगे, उससे १०० गुना ज़ादा करने की क्षमता हमारे Ef के पास पड़ी है । ।। बस बोलने की देरी है उन्हें ।।

ये देखिए मीडिया क्या छापता है,

"अमिताभ बच्चन ने विरोधियों की धमकी पर कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर निकाली भड़ास- 'जाओ, ले आओ अपने हाथी घोड़े'

News18 Hindi "

ये देखा आपने - धर्म का निरादर, और

बेतुका (Betuka) – Absurd, nonsensical, or silly.

हास्यास्पद (Hasyaspad) – Ridiculous or laughable (invoking derision).

असंगत, ये वो हैं जिन्हें देश का 5th Column माना जाता है - 4 column तो हमारे संस्कारों में माना जाता है, आदर सम्मान के साथ ।। एक छटा इस लिए कहा जाता है , क्यूँकि उन्हें देशवासियों की और से सम्मानित, और एक समाज में आदार रूपी दर्जा दिया जाता है !!

सम्मान ???

इससे बड़ा हासपद नहीं हो सकता ... .

हमसे कोई ग़लती हो जाए - ग़लतियाँ हो जाती हैं - तो हम तुरंत क्षमा माँगते हैं, और सुधार करने का प्रयत्न करते हैं ..

पर यहाँ लगता है उनका ये जन्म साइ धिकार है ...

मैं कहने वाला था एक पीड़ित व्यक्ति का, स्नेह प्यार, जा रहा हूँ निद्रा के लिए

लेकिन पीड़ित नहीं कहूँगा - अपनी पीड़ा का अधिकार केवल मेरा है - वो आपके { मीडिया ] लायक़ नहीं है ...

शुभ रात्रि मेरे प्यारे E

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया लिखा- T 5903 - लिखते हैं प्रार्थना, और मीडिया उसके शब्दों का दुरुपयोग करके, निरादर करता है ! इतनी लाचारी ???

अब मीडिया हमारे हाथ में भी है । सोच लो ! भारी पड़ेगा !!


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story