Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे से हुई बड़ी गलती, सरेआम खेसारी लाल यादव से मांगनी पड़ी माफी

Amrapali Dubey-Khesari Lal Yadav: आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव से सरेआम माफी मांगी है, आइए जानते हैं कि उनसे ऐसी क्या गलती हो गई।

Shivani Tiwari
Published on: 31 July 2026 3:47 PM IST
Amrapali Dubey-Khesari Lal Yadav
X

Amrapali Dubey-Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)

Amrapali Dubey-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहीं हैं, उनके और काजल राघवानी के बीच लफड़ा शुरू हो गया है। जी हां! दरअसल आने वाले रियलिटी शो "भोजपुरी बवाल" का जैसे-जैसे नया प्रोमो सामने आ रहा है, दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम पे इल्जाम लगा रहीं हैं, रियलिटी शो के साथ ही दोनों के बीच रियल लाइफ में भी पंगा शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ काजल राघवानी संग उनकी अनबन चल रही है, वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव संग भी कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें सरेआम ट्रेंडिंग स्टार से माफी मांगनी पड़ी।

आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव से मांगी माफी

आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव से माफी मांगी है, जी हां! आम्रपाली दुबे का ये पोस्ट सुर्खियों में आ गया है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर आम्रपाली दुबे से ऐसी क्या गलती हो गई, जिस वजह से उन्हें खेसारी लाल यादव से माफी मांगनी पड़ी है।


आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव से माफी मांगते हुए कैप्शन में लिखा, "खेसारी लाल यादव जी हमारी इंडस्ट्री के एक बेहद सम्माननीय कलाकार हैं, साथ ही साथ मेरे बेहद प्रिय सह कलाकार और सीनियर आर्टिस्ट भी हैं, उन्होंने हमेशा मुझे बहुत आदर दिया है, चाहे सामने मिले हों तब भी या फिर मेरे पीछे मेरी चर्चा हुई हो तब भी, और इस कारण से सच में मैं उनका दिल से सम्मान करती हूं। मैंने हमेशा उनके साथ का संबोधन "जी" के साथ ही किया है। जो वीडियो देखकर आप लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है , सही मानिए उनके नाम का संबोधन बिना "जी" लगाए करना मेरी एक गलती थी और वह गलती किसी और आवेश में हुई थी। मैंने कभी भी जान बूझकर या खेसारी जी को नीचा दिखाने के लिए उनका अनादर नहीं किया और ना कभी अपने होश में कर पाऊंगी। फिर भी मैं अपनी फिसली जबान के लिए क्षमा प्रार्थी हूं और उम्मीद करती हूं कि खेसारी जी मुझे अपनी जूनियर सह कलाकार समझ कर मेरी इस नादानी को जरूर क्षमा करेंगे।"


आम्रपाली दुबे ने इतने लंबे चौड़े नोट के साथ खेसारी लाल यादव से माफी मांगी। अब यदि आपको बताएं कि आम्रपाली दुबे को खेसारी से क्यों माफी मांगनी पड़ी तो दरअसल "भोजपुरी बवाल" के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे खेसारी लाल यादव का नाम लेती हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ़ खेसारी कहा, "जी" आगे नहीं लगाया, जिस वजह से खेसारी के कुछ फैंस को ये बात बुरी लगा, बस इसी की वजह से उन्होंने इतना बड़ा पोस्ट शेयर कर ट्रेंडिंग स्टार से माफी मांगी है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story