Amrapali Vs Kajal: बाप रे! हद से ज्यादा बढ़ गया विवाद, आम्रपाली ने फिर बोला काजल राघवानी पर हमला

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani: आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है, वहीं अब फिर आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी पर हमला बोला।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Aug 2026 3:34 PM IST
Amrapali Vs Kajal: बाप रे! हद से ज्यादा बढ़ गया विवाद, आम्रपाली ने फिर बोला काजल राघवानी पर हमला
X

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani Controversy: भोजपुरी जगत के कुछ सितारे इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं और इसकी वजह भोजपुरी बवाल रियलिटी शो है, जी हां! भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में एक्टर्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कुछ एक्टर्स रियल लाइफ में भी भिड़ गए और वो कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी जगत की दो जानी मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी हैं। आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच लड़ाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है और अब एक बार फिर आम्रपाली दुबे ने काजल पर हमला बोला।

आम्रपाली दुबे का काजल राघवानी पर नया तंज

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच अनबन बढ़ती ही जा रही है, दोनों ही अभिनेत्री एक-दूसरे पर निशाना साधने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहीं हैं, जहां एक बार काजल राघवानी आम्रपाली दुबे पर तंज कस रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर आम्रपाली दुबे भी काजल राघवानी पर बराबर वॉर कर रहीं हैं, और इस तरह इनके बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब फिर आम्रपाली दुबे ने एक नया पोस्ट काजल राघवानी के लिए साझा किया।


दरअसल, भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने खुलासा किया कि दिनेश लाल यादव के कहने पर काजल राघवानी को एक गाने से हटा दिया गया और उनकी जगह आम्रपाली दुबे को दी गई, काजल के इस आरोप से आम्रपाली दुबे भड़क गईं, जिसके बाद प्रोड्यूसर को सच बताने के लिए बुलाया गया। प्रोड्यूसर साहब ने खुलासा आम्रपाली दुबे की तरफदारी की और उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। प्रोड्यूसर के सफाई देने के बाद ही आम्रपाली दुबे ने एक पोस्ट शेयर कर काजल राघवानी पर हमला बोला। आम्रपाली दुबे ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अभी तो धीरे धीरे सब सच सामने आएगा।"


आम्रपाली दुबे के इस पोस्ट के तुरंत बाद काजल राघवानी ने भी पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है - "बुरी बन जाओ, गलत साबित हो जाओ, सबको नाराज करदो, बत्तमीज बन जाओ, पर जो भी हो जिंदा लाश बन बनना।" दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे को पोस्ट के जरिए तंज कस रहीं हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story