Amrapali Dubey ने फिर कसा Kajal Raghwani पर तंज, कहा- 35 साल की हो कर...

Amrapali Dubey On Kajal Raghwani: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर काजल राघवानी पर तंज कसते नजर आईं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Aug 2026 7:00 AM IST
Amrapali Dubey On Kajal Raghwani
X

Amrapali Dubey On Kajal Raghwani (Photo- Social Media)

Amrapali Dubey On Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों घमासान मचा हुआ है, जी हां! क्योंकि भोजपुरी की दो बेहतरीन अदाकारा आपस में लड़ बैठी हैं, हम जिन दो अदाकाराओं की बात कर रहें हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे हैं। काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच कैट फाइट शुरू हो गई है। बता दें कि इनके बीच अनबन भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में शुरू हुई थी और अब ये अनबन सिर्फ शो तक सीमित नहीं रही, बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई है, इसी बीच आम्रपाली दुबे ने फिर काजल राघवानी पर तंज कसा, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी पर कसा तंज

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच चल रहा बवाल सुर्खियों में है, दोनों भोजपुरी बवाल में एक दूसरे पर इल्जाम लगा ही रहीं हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे पर हमला बोल रही है। वहीं अब फिर आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी कर कमेंट किया, जो वायरल हो गया है।

दरअसल, भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे भोजपुरी की दो अन्य अभिनेत्रियों के साथ बैठकर काजल राघवानी की चुगली कर रहीं हैं। आम्रपाली दुबे के साथ जो दो अभिनेत्रियां हैं वो रानी चटर्जी और नीलम गिरी हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे काजल राघवानी के लिए कहती हैं, "मुझे नहीं पसंद है, हर जगह जाकर रो... मेरे साथ ऐसा हुआ, मेरे साथ वैसा हुआ.. मुझे ये बिल्कुल नहीं पसंद है। यार तुम क्या हो! 35 साल की लड़की हो, अपनी जिंदगी खुद संभालो, उसने अपना मन बना लिया है और उसे विक्टिम कार्ड खेलने की आदत हो गई है।" आम्रपाली दुबे का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स आम्रपाली दुबे को ही ट्रोल कर रहें हैं, यूजर्स तो यह भी कह रहें हैं कि निरहुआ मिल गया है तो ज्यादा बोलती निकल रही। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को देख यूजर्स ने उनकी ही आलोचना कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story