Amrapali-Kajal: आम्रपाली दुबे या काजल राघवानी, कौन हैं ज्यादा पढ़ी-लिखी?

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच बवाल मचा हुआ है, आइए जानते हैं कि दोनों कितनी पढ़ी लिखी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Aug 2026 4:53 PM IST
Amrapali Dubey-Kajal Raghwani Education
X

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani Education (Photo- Social Media)

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani Education: भोजपुरी जगत में इन दिनों माहौल काफी गरमाया हुआ है, क्योंकि इस बार भोजपुरी की दो बेहतरीन अदाकारा आमने-सामने आ गईं हैं, जी हां! आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच बहस छिड़ गई है, दोनों एक-दूसरे कई आरोप लगा रहीं हैं। बता दें कि भोजपुरी का नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल शुरू हुआ है, और इस शो ने पहले ही एपिसोड से सच में बवाल मचा दिया, क्योंकि भोजपुरी की इन दोनों हसीनाओं के बीच शो के चलते दुश्मनी हो गई है। शो में छिड़ी जंग रियल लाइफ तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच टकरार देखने को मिल रही है, चलिए इसी बीच जानते हैं कि आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में से कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है।

आम्रपाली दुबे-काजल राघवानी में कौन ज्यादा पढ़ा लिखा

बता दें कि आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी दोनों ही भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अदाकारा हैं और दोनों सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में राज कर रहीं हैं। आम्रपाली और काजल आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, अपने काम के जरिए उन्होंने हजारों फैंस का दिल जीता है, चलिए दोनों की एजुकेशन के बारे में बताते हैं -

आम्रपाली दुबे

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे टैलेंटेड अदाकारा मानी जाती हैं, उनका जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था‌। आम्रपाली दुबे की स्कूली पढ़ाई गोरखपुर के ही एक स्कूल से हुई, और उसके बाद वे अपने दादा जी के साथ मुंबई आ गईं, मुंबई आने के बाद उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज (Bhavan's College) से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की। आम्रपाली दुबे के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली को हमेशा से ही अभिनय का शौक था, ऐसे में उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही ऑडिशन देना शुरू कर दिया था, आम्रपाली को उनका पहला टीवी शो 2009 में "सात फेरे" मिला, बस यहीं नहीं उनके एक्टिंग करियर ने उड़ान भरी और कुछ टीवी सीरियल्स के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा, उनकी पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी, जिसमें दिनेश लाल यादव थे। इस फिल्म से आम्रपाली दुबे रातों रात स्टार बन गईं।


काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को बेगूसराय, बिहार में हुआ था, हालांकि काजल राघवानी का परिवार गुजरात से ताल्लुक रखता है। अपनी शुरुआती शिक्षा बेगूसराय के एक स्कूल से पूरी करने के बाद काजल राघवानी ने पटना यूनिवर्सिटी (बिहार) से अपना ग्रैजुएशन किया है। बता दें कि काजल राघवानी ने महज 11 साल की उम्र से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 11 साल की उम्र में एक मराठी फिल्म में छोटा सा रोल किया था। फिर 16 साल की उम्र में काजल राघवानी ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा, जहां उन्होंने 25 से अधिक फिल्में की। गुजराती इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर रुख किया। काजल राघवानी ने 'सुगना' फिल्म से ही भोजपुरी सिनेमा जगत में कदम रखा था और फिर धीरे-धीरे भोजपुरी पर्दे पर उनका जादू कुछ इस कदर चला कि आज वे भोजपुरी की सबसे बड़ी स्टार बन गई है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story