Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे के कातिलाना डांस मूव्स ने मचाई धूम, फैंस बार-बार देख रहे क्लिप

Amrapali Dubey Video: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपना एक ऐसा जबरदस्त डांस वीडियो इंटरनेट पर साझा किया है, जो वायरल हो गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Jun 2026 3:29 PM IST
Amrapali Dubey Dance Video
X

Amrapali Dubey Dance Video

Amrapali Dubey Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे बैक टू बैक भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाए रहतीं हैं। आम्रपाली दुबे ने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी की दुनिया में कदम रखा था और आज के समय में वे भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज कहलाती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरती ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी आग लगाए रहतीं हैं, उन्होंने अपना एक नया वीडियो (Amrapali Dubey Video) शेयर किया है, जो फैंस बार-बार देख रहें हैं।

आम्रपाली दुबे का नया डांस वीडियो वायरल

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey New Video) सोशल मीडिया पर काफी अधिक एक्टिव रहतीं हैं, कभी अपना खूबसूरत तो कभी अपना ग्लैमरस अंदाज फैंस को दिखाती रहती हैं, साथ ही साथ आम्रपाली दुबे अपना डांस वीडियो और खूब Reel भी शेयर करती हैं, जिस पर मिलियंस में व्यूज आते हैं, वहीं अब फिर उन्होंने अपना बेहद ही धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिस पर से उनके फैंस नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं।

आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में बताएं तो वे ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आ रहीं हैं, आम्रपाली दुबे बेहद प्यारी लग रहीं हैं और भोजपुरी गाने पर अपना गजब का स्वैग दिखा रहीं हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि आम्रपाली दुबे एक बेहतरीन अदाकारा हैं, ऐसे में उनके चेहरे का एक्सप्रेशन इस वीडियो को और अधिक बोल्ड बना रहा है। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को फैंस धड़ल्ले से शेयर कर रहें हैं, और वहीं उनकी तारीफ में हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं।

आम्रपाली दुबे के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "गर्दा उड़ा दिया बॉस।" दूसरे ने लिखा, "आम्रपाली मैम बहुत खूबसूरत लग रहीं है।" तीसरे ने लिखा, "आग लगा दिया आपने।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में फैंस आम्रपाली दुबे की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story