Amrapali Dubey और Pawan Singh करेंगे शादी, निरहुआ को दिया धोखा, देखें वीडियो

Amrapali Dubey Pawan Singh Marriage: इस समय भोजपुरी बवाल शो लगातार सुर्खियों में हैं, जिसमें आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से शादी करने की बात कही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है

Shikha Tiwari
Published on: 17 Aug 2026 11:17 AM IST
Amrapali Dubey और Pawan Singh करेंगे शादी, निरहुआ को दिया धोखा, देखें वीडियो
X

Amrapali Dubey Pawan Singh: जबसे भोजपुरी बवाल शो का आयोजन हुआ है। उस समय से हर रोज भोजपुरी स्टार्स को लेकर किसी ना किसी प्रकार का ड्रामा देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के कई सारे सुपरस्टार्स जहाँ एक साथ हो गए हैं, काजल राघवानी के अपोजिट उनको लगातार टारगेट कर रहे हैं। क्योंकि काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर सवाल उठाया है। यही नहीं काजल राघवानी ने ये भी कहा कि पवन सिंह ने उनके साथ एक सीन गाने में जबरदस्ती जोड़ा है। इसके अलावा आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते के बीच भी खटपट देखने को मिल रहा है। निरहुआ ने आम्रपाली के बच्चे लेने के फैसले पर कहा था कि वो शादी कर ले, इसके अलावा आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पवन सिंह से शादी करने के बारे में बात कर रही है।

आम्रपाली दुबे पवन सिंह से करेंगी शादी (Amrapali Dubey Marry With Pawan Singh Video Viral)-

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे आपस में बातचीत कर रहे हैं। जिसमें पवन सिंह, आम्रपाली दुबे से कहते हैं कि आपने एक बच्चे को नया जीवन देने का फैसला लिया है, ये बहुत बड़ी बात है। लेकिन आप काम के साथ बच्चे को कैसे संभालेंगी, बिना शादी के बच्चे को संभालना काफी मुश्किल है। जिसके बाद आम्रपाली दुबे कहती हैं कि हम दोनों शादी कर लेते हैं। उनका ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन सिंह ने इसपर किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया है।

तो वहीं दूसरी तरफ निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को ड्रामा क्वीन का टैग दिया। उन्होंने कहा कि ये बहुत ड्रामा करती है। जिसपर भारती कहती है कि यदि मुझसे मेरा कोई दोस्त कहता तो मैं रो देती, जिसपर निरहुआ कहते हैं कि मैगी चाहिए, मेरा खाना कहा है। आम्रपाली दुबे निरहुआ की ये सब बात सुनकर रोने लगती है। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते लगातार चर्चा में आ गए हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story