TRENDING TAGS :
Amrapali Dubey का अगला निशाना बनीं Akshara Singh, देखिए क्या कहा
Amrapali Dubey On Akshara Singh: आम्रपाली दुबे ने अपना अगला निशाना भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह को बनाया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Amrapali Dubey On Akshara Singh
Amrapali Dubey On Akshara Singh: भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे लगातार लाइमलाइट में बनीं हुईं हैं, जब से भोजपुरी बवाल रियलिटी शो शुरू हुआ है, तभी से उनका नाम आए हेडलाइंस में अपनी जगह बना रहा है, अभी तक जहां उनकी भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी संग बहसबाजी चल रही थी, वहीं अब काजल राघवानी के बाद उन्होंने अपना अगला निशाना भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह को बनाया है, आइए जानते हैं कि आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह के लिए क्या कहा।
आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह पर साधा निशाना
आम्रपाली दुबे की पिछले कुछ दिनों से काजल राघवानी संग अनबन चल रही है, एक तरफ से काजल राघवानी उन पर वार कर रहीं हैं, दूसरी तरफ से आम्रपाली दुबे भी उन्हें करारा जवाब दे रहीं हैं, दोनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे पर तंज कसना शुरू कर दिया है, कोई भी अपने कदम पीछे लेने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसी बीच भोजपुरी बवाल रियलिटी शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें आम्रपाली दुबे ने अब अक्षरा सिंह को अपने निशाने पर लिया।
भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में जर्नलिस्ट शुभंकर मिश्रा आम्रपाली दुबे से कहते हैं कि एक आखिरी एलिगेशन और आप पर लगता है कि बहुत से लोग कहते हैं कि आपने अक्षरा सिंह को बहन माना, उनके साथ तस्वीरें डाली, लेकिन जब अक्षरा का बुरा समय था, तब आप उनके साथ खड़ी नहीं थीं। इसके जवाब में आम्रपाली दुबे ने कहा - मैंने उस समय में उनका साथ दिया जब इंडस्ट्री में ये बातें होती थी कि आप अक्षरा सिंह का साथ देंगी तो पवन सिंह शायद आपके साथ काम न करें। फिर भी मैंने ये चूज किया कि मुझे अक्षरा सिंह के साथ दिखना है, लोग बोलते थे पवन सिंह बुरा मान जाएगा, लेकिन मैं कहती थी कि भाड़ में जाए देखती हूं कौन मना करता है काम करने को। इतना करने के बावजूद भी उन्होंने बाहर निकलकर हमेशा यही बोला कि इंडस्ट्री में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया, तुमको छोटी बहन बोला है तो ऐसे ही नहीं बोला है, मानते हैं इसलिए बोला है, तुम मेरे बारे में ये बोलने से पहले एक बार सोची नहीं। मुझे बहुत तकलीफ हुई और मुझे नहीं लगता कि इस बात को मैं कभी भूल पाऊंगी। इतना कहकर आम्रपाली दुबे इमोशनल भी हो गईं। आम्रपाली दुबे ने अपनी सफाई तो दे दी है, अब देखना होगा कि क्या अक्षरा सिंह इसका जवाब देंगी या फिर वो इस कंट्रोवर्सी से खुद को दूर ही रखेंगी।


