Anant Ambani ने Lalbaugcha Raja के दरबार में बताया क्या है उनकी आखिरी इच्छा, देखें वीडियो

Anant Ambani Lalbaugcha Raja Video: अनंत अंबानी का लाल बाग के राजा के दरबार से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बप्पा के दरबार में अपनी लास्ट विश के बारे में बताया

Shikha Tiwari
Published on: 25 Sept 2026 3:18 PM IST
Anant Ambani Lalbaugcha Raja Video
X

Anant Ambani Lalbaugcha Raja Video (Image Credit- Social Media)

Anant Ambani Lalbaugcha Raja Video: अनंत अंबानी जोकि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। उनको अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है। इस समय गणपति का महोत्सव चल रहा है। अनंत अंबानी गणपति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाता है। अपने घर में बप्पा का स्वागत करता है। उनके यहाँ बॉलीवुड के सेलब्स भी आते हैं। तो वहीं पूरा अंबानी परिवार लाल बाग के राजा के दरबार में हर साल जाते हैं। इस साल भी अंबानी परिवार लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए गया हुआ था। जहाँ से अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। चलिए जानते हैं ऐसा क्या कहा अनंत अंबानी ने

अनंत अंबानी ने लाल बाग के राजा के दरबार में बताई अपनी आखिरी इच्छा (Anant Ambani Talks About His Last Wish At Lalbaugcha Raja Video)-

अनंत अंबानी कल लाल बाग के राजा के दरबार में पहुँचे थे। जहाँ से उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनंत अंबानी को वहाँ मौजूद लोगों से बात करते हुए देखा जा रहा है। जिसमें अनंत अंबानी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो में उनकी आस्था बप्पा के लिए नजर आ रही है। अनंत अंबानी ने कहा- मरना है तो उनकी चरणों में मरूँगा। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

अनंत अंबानी का ये वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा- बहुत ही साफ़ हृदय और बड़े मन वाला आदमी है भगवान की पूरी कृपा है भाई,

तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- उनकी भक्ति काफी प्योर है, एक यूजर ने लिखा- अनंत भाई हम भी आपके जैसे ही बप्पा के दर्शन करना है पर होता नहीं हमारे लिए कुछ कर दीजिए आप

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story