Anil Kapoor: आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर? किसे बेहतरीन एक्ट्रेस मानते हैं अनिल कपूर, यहां देखें

Anil Kapoor: अनिल कपूर के मुताबिक श्रद्धा कपूर या आलिया भट्ट, कौन सी एक्ट्रेस बेहतरीन अदाकारा हैं, उन्होंने खुद हिंट दे दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Jun 2026 10:57 PM IST
Anil Kapoor On Shraddha Kapoor
X

Anil Kapoor On Shraddha Kapoor

Anil Kapoor: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर आज जारी किया गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की खूब चर्चा हो रही है, बता दें कि ईथा फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाते नजर आएंगी, उनकी एक झलक ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। श्रद्धा कपूर का पहला लुक सामने आने के बाद, आलिया भट्ट का नाम भी सुर्खियों में आ गया है, जी हां! सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट की तुलना शुरू हो गई है और अब अनिल कपूर ने भी हिंट दे दिया है कि उन्हें श्रद्धा कपूर या आलिया भट्ट में कौन सी अदाकारा ज्यादा बेहतरीन लगती है।

अनिल कपूर ने दिया हिंट

बता दें कि, जब से श्रद्धा कपूर की ईथा का टीजर आया है, तभी से आलिया भट्ट का नाम भी सुर्खियों में छा गया है, दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसके लिए बहुत से लोग आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहें हैं। वहीं, अब ईथा से श्रद्धा का लुक सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर की दर्शक तुलना करने लगें हैं, तमाम यूजर्स वीडियो शेयर कर श्रद्धा कपूर को आलिया भट्ट से बेहतरीन एक्ट्रेस कह रहें हैं।



वहीं, अनिल कपूर ने ऐसे ही एक वीडियो को लाइक कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, जी हां! अनिल कपूर ने उस पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर को आलिया भट्ट से बेहतरीन एक्ट्रेस कहा गया है, अनिल कपूर के इस एक लाइक की वजह से हल्ला मच गई है कि अनिल कपूर को भी आलिया भट्ट से ज्यादा श्रद्धा कपूर पसंद हैं। बता दें कि अनिल कपूर ने जिस पोस्ट को लाइक किया है, उसमें एक शख्स ने वीडियो में श्रद्धा कपूर की खूब तारीफ की है और साथ ही कहा है कि श्रद्धा कपूर आलिया भट्ट से बेटर एक्ट्रेस हैं। यहां देखें पोस्ट -



आलिया भट्ट संग अल्फा में नजर आएंगे अनिल कपूर

अनिल कपूर बहुत ही जल्द आलिया भट्ट संग फिल्म में नजर आने वाले हैं, जी हां! अनिल कपूर स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा का हिस्सा हैं, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story