TRENDING TAGS :
Aniruddhacharya Video: 370 बिरयानी विवाद पर अनिरुद्धाचार्य भड़के, कहा- कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता..
Aniruddhacharya Ji Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने 370 बिरयानी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Aniruddhacharya Ji Video: पिछले कुछ दिनों से 370 बिरयानी विवाद सुर्खियों में है, दरअसल स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में एक लड़के ने लड़की के बारे में बेहद आपत्तिजनक बात कही, जिसकी वजह से खूब बवाल हुआ, प्रणीत मोरे और जिस लड़के ने भद्दा कमेंट किया था हिमांशु जांगड़ा को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, दोनों को इतना ट्रोल किया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट की डिएक्टिवेट कर दिया, दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है, हालांकि कुछ समय बाद, प्रणीत मोरे ने अपना वीडियो शेयर कर माफी मांगी और पब्लिक से अनुरोध किया कि उन्हें एक मौका दे और वे अच्छा इंसान बनकर दिखाएंगे। वहीं, अब इस मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जो वायरल हो गई है।
अनिरूद्धाचार्य भड़के प्रणीत मोरे पर
कथावाचक अनिरूद्धाचार्य अपनी कथा के दौरान कई बार देश के कॉन्ट्रोवर्शियल मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं, वहीं अब उन्होंने 370 बिरयानी विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उन्होंने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रणीत मोरे पर निशाना साधा और साथ ही हिमांशु जांगड़ा को भी अपने घेरे में लिया।
अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने कहा, "कॉमेडी के नाम पर आज कल गलत गलत बातें चल रहीं हैं, अभी एक लड़के ने बोल दिया कि मैंने 370 रुपए की बिरयानी खिलाई तो मैं उसका वसूल करूंगा, जब ऐसी कॉमेडी समाज में होगी, तो सोचिए जवानों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 370 रुपए की बिरयानी खिलाई तो उसको वसूलेगा कैसा, उसका रेप करके। उसके साथ दुराचार करके वसूलना चाहता है। उसके चरित्र के साथ खेलना चाहता है। क्या इस तरह की मानसिकता इस देश में सही है। हमारे देश में कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता चल रही है, कोई रोकने वाला नहीं है।"
अनिरूद्धाचार्य जी ने आगे कहा, "हम कहते हैं कि लिवइन में रहना गलत है, मर्यादा में रहो, तो भारत की पीढ़ियाँ नाच करती हैं और संतो को गलत ठहराती हैं, कि हम ऐसा कैसे बोल सकते हैं और जो खुलेआम 370 की बिरयानी के वसूली की बात की जा रही है, उसके लिए मीडिया से नहीं कुछ बोला जा रहा है। संत इसलिए तो देश के शुभचिंतक हैं। इतनी गालियां सुनने के बाद भी... हमें मीडिया कितनी गाली देती है, फिर भी हम अपने धर्म की सेवा कर रहें हैं।" अनिरूद्धाचार्य की ये बात सुन सोशल मीडिया यूजर्स उनसे सहमति जता रहें हैं।


