कंगना ने मुझे बदनाम..., 26 वर्षीय अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Anjali Arora On Kangana Ranaut: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Oct 2026 10:21 AM IST
Anjali Arora On Kangana Ranaut
X

Anjali Arora On Kangana Ranaut 

Anjali Arora On Kangana Ranaut: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और अभिनेत्री अंजली अरोड़ा को इन दिनों खूब Trolling का सामना करना पड़ रहा है, दरअसल हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म "महाकाव्य श्री रामायण कथा" रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने माता सीता का रोल अदा किया था, अंजली अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया और उनकी फिल्म भी फ्लॉप हो गई। वहीं इन सबके बीच अंजलि अरोड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर एक बड़ा इल्जाम लगाया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

कंगना रनौत पर अंजलि अरोड़ा का बड़ा आरोप (Anjali Arora On Kangana Ranaut Video)

अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का एक लेटेस्ट इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कंगना रनौत पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते नजर आ रहीं हैं। अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत पर आरोप लगाते हुए कह रहीं हैं, "मेरा नाम खराब करने में मेरी छवि खराब करने में कंगना जी का बहुत बड़ा हाथ है।" अंजलि अरोड़ा की ये बात सुन जर्नलिस्ट उनसे कहती है कि आप बहुत बड़ी बात कह रहीं हैं कि कंगना रनौत ने आपको बदनाम किया।

इसके जवाब में अंजलि अरोड़ा ने कहा, "जब मैं लॉकअप के अंदर गई थी, बहुत ही चुलबुली, एकदम दिल से बोलने वाली, किसी के लिए मन में कोई जलन नहीं, बहुत ही सिंपल सी लड़की थी और मुझे दुनियादारी का इतना पता नहीं था, सोशल मीडिया पर भी मैं नई-नई फेमस हुई थी, और महज डेढ़ महीने के अंदर मैं लॉकअप में चली गई थी, जो मेरा इंट्रोडक्शन किया गया था, वो बहुत ही ज्यादा गलत था, जो नहीं होना चाहिए था। क्योंकि हम उस इंसान की रिस्पेक्ट करते हैं, जो एक मुकाम पर है, जो वो बोलते हैं, लोग उसे मानते हैं, लेकिन कहीं न कहीं मैं ये मानती हूं कि वो इस चीज की दोषी हैं, जिन्होंने मेरी छवि बहुत ज्यादा खराब की।" यहां देखें वीडियो -

अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो (Anjali Arora Video) पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं, हालांकि ज्यादातर कमेंट्स कंगना रनौत के पक्ष में हैं, एक यूजर ने लिखा, "कंगना रनौत एकदम सही थी।" दूसरे ने लिखा, "मैं कंगना के साथ सहमत हूं।" तीसरे ने लिखा, "कंगना रनौत ने सच ही तो कहा।" इसी तरह यूजर्स कमेंट बॉक्स में कंगना रनौत को ही सपोर्ट करते दिख रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story