सॉन्ग ‘पिया मोरे’ की म्यूजिक विवादित, इस म्यूजिक कंपोजर पर लगा चोरी का आरोप

suman
Published on: 7 Sept 2017 2:56 PM IST
सॉन्ग ‘पिया मोरे’ की म्यूजिक विवादित, इस म्यूजिक कंपोजर पर लगा चोरी का आरोप
X

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘बादशाहो’ के गाने ‘पिया मोरे’ के म्यूजिक को लेकर काफी विवाद है कि इस गाने के म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी के द्वारा बदलाव करने के बाद फिल्म को रिलीज किया गया। एक खबर सामने आईं हैं कि फिल्म निर्माता जय प्रकाश ने अंकित पर धुन चुराने का आरोप लगाया था। इस पर अंकित तिवारी ने कहा कि दोनों गाने अलग हैं, लेकिन वे एक जैसे ही सुनाई दे रहे थे। म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मेंबर्स राजू सिंह और ललित पंडित से सलाह ली, उन्होंने गाने की धुन में बदलाव करने की राय दी।

आगे...

इसके बाद अंकित ने कहा, ‘वैसे अगर उन गानों को सुनेंगे तो दोनों की धुन और अरेंजमैंट दोनों अलग ही लगेगी। हमें पर्सनली लगता है कि हर म्यूजिक कंपोजर का अपना एक स्टाइल और स्कैनिंग होता है। सलाह-मशविरा के बाद गाने की धुन को बदल दिया। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने धुन चुराई थी। अंकित कहते हैं कि वे गर्व के साथ कहना चाहते है कि वे म्यूजिक कंपोजर है, चोर नहीं’। अंकित ने आगे कहा, हमारे इर्द-गिर्द पॉजिटिव और निगेटिव, दोनों तरह के लोग रहते हैं। कुछ लोग सफलता से जलते भी हैं। इसीलिए आपको हर तरह की मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

suman
ABOUT THE AUTHOR

suman

suman@newstracksite.vocalwire.com
Next Story