TRENDING TAGS :
Ankita Lokhande Pregnant: मां बनने वालीं हैं अंकिता लोखंडे, किया ऐलान
Ankita Lokhande Pregnancy: अंकिता लोखंडे ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है, जी हां! अंकिता लोखंडे ने अनाउंस किया कि वे मां बनने वालीं हैं|
Ankita Lokhande Pregnancy (Photo- Social Media)
Ankita Lokhande Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे आज के समय में किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं, पवित्र रिश्ता सीरियल में अर्चना का किरदार निभा कर वह घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। पवित्र रिश्ता सीरियल को खत्म हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोग अंकिता लोखंडे को उनके असली नाम से नहीं बल्कि अर्चना के नाम से ही जानते हैं। वहीं अब अंकिता लोखंडे ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है, जी हां! अंकिता लोखंडे ने अनाउंस किया कि वे मां बनने वालीं हैं, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाईयां देने लगे हैं।
अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट (Ankita Lokhande Pregnancy)
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार सामने आ चुकीं हैं, लेकिन हर बार ये खबरें महज अफवाहें ही साबित हुईं, लेकिन अब अंकिता लोखंडे ने खुद अनाउंस कर दिया है कि वे प्रेग्नेंट हैं, अंकिता ने यह खुशखबरी नेशनल टेलीविजन पर दिया है। बता दें कि अंकिता लोखंडे इस समय कलर्स पर आ रहे कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहीं हैं, यह शो बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है, शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है, वहीं इसी शो के सेट पर ही अंकिता लोखंडे ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।
लाफ्टर शेफ सीजन 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर रहीं हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक अंकिता के हाथ से एक इंग्रीडियंट लेकर भाग जाते हैं, अंकित उनके पीछे भागती हैं, फिर कुछ देर बाद अंकिता कहती हैं- मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती। ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं, कृष्णा अभिषेक पूछते हैं- सच्ची में? तो अंकिता मुस्कुराने लगती हैं...जिसके बाद कृष्णा अभिषेक गाना गाते हैं- आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है, ये सुनकर करण कुंद्रा भी शॉक्ड हो जाते हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस यह खबर सुन झूम उठे हैं और उन्हें जमकर बधाईयां दे रहें हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अंकिता लोखंडे झूठ बोल रहीं होंगी, ये बिग बॉस में भी ऐसा कर चुकीं हैं।


