Anupamaa Update: शाह परिवार में फिर शुरू होगा शादी का जश्न, एक नहीं, होंगी दो शादियां

Anupamaa Maha Twist: अनुपमा सीरियल की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है, वहीं अब कहानी में जो नया मोड़ आने वाला है, उसके लिए दर्शक तैयार नहीं होंगे, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Jun 2026 2:19 PM IST
Anupamaa Maha Twist
X

Anupamaa Maha Twist 

Anupamaa Maha Twist: अनुपमा सीरियल में एक के बाद एक रोचक ट्विस्ट आ रहा है, हालांकि इसके बावजूद भी शो की TRP गिरती जा रही है, लेकिन फिर भी मेकर्स अपनी पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं, ताकि शो फिर से नंबर वन पर पहुंच जाए। अनुपमा सीरियल में इन दिनों जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि बापू जी और बा की एनिवर्सरी का जश्न मनाया जा रहा है, पूरा परिवार बेहद खुश है, लेकिन प्रेम और राही के ना आने की वजह से अनुपमा उदास रहती है, हालांकि तभी प्रेम और राही की एंट्री होती है। इस जश्न के बीच कहानी में दो नई प्रेम कहानी की शुरुआत होने जा रही है, आइए जानते हैं।

अनुपमा में शुरू होगी नई प्रेम कहानी

अनुपमा सीरियल में आए दिनों ड्रामा देखने को मिल रहा है, प्रेम और अनुपमा के बीच अनबन चल रही है, प्रेम एक भी मौका नहीं छोड़ता अनुपमा को नीचा दिखाने का, वहीं राही ने अनुपमा की तरफदारी की तो प्रेम भड़क गया और उसे अपने घर से निकालने के लिए भी तैयार हो गया, हालांकि राही ने इसके बावजूद भी प्रेम का साथ चुना। इन सब ड्रामे के बीच शो में एक नये प्यार की शुरुआत हो रही है, जी हां! हम बात कर रहें हैं प्रेरणा और अंश की।


प्रेरणा और अंश के बीच प्यार की शुरुआत ही गई है और अब आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अंश प्रेरणा को प्रपोज करने वाला है, दरअसल इन दोनों को प्यार का अहसास अनुपमा और दिग्विजय ही करवाने वाले हैं, अंश पहले अपने कदम पीछे खींचता है, लेकिन अनुपमा के समझाने के बाद अंश कुबूल करता है कि उसे प्रेरणा पसंद है और अब जल्द ही वो प्रेरणा से अपने दिल की बात कहेगा, यानी कि अब इन दोनों की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।

अंश और प्रेरणा की प्रेम कहानी के साथ ही ईशानी की भी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, अनुपमा की नातिन ईशानी को दिग्विजय के घर काम कर रहे नौकर से प्यार हो गया है, ईशानी उसे अपना दिल दे बैठी है, लेकिन जब ईशानी के प्यार का सच बाहर आएगा तो यकीनन अच्छा खासा हंगामा होगा, पाखी तो अपनी बेटी ईशानी को छोड़ने वाली नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही अंश और प्रेरणा का वेडिंग ट्रैक भी शुरू हो।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story