Shri Ram Bhoomi: राम जन्म भूमि पर बन रही फिल्म, अनुपम खेर होंगे हिस्सा

Shri Ram Bhoomi: बॉलीवुड में श्री राम जन्म भूमि पर फिल्म बनने जा रही है, जिसका ऑफिशियल ऐलान आज कर दिया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2026 5:44 PM IST
Shri Ram Bhoomi
X

Shri Ram Bhoomi

Shri Ram Bhoomi: बॉलीवुड में तरह-तरह की फिल्में बनाई जातीं हैं, चाहे वो किसी मशहूर व्यक्ति की बायोपिक हो या फिर किसी खास स्थान या जगह से जुड़ी कहानी हो, वहीं अब श्री राम जन्म भूमि पर भी फिल्म बनाई जा रही है, जी हां! जिसका ऑफ़िशियल ऐलान आज कर दिया गया। श्री राम जन्म भूमि पर बनाई जा रही फिल्म का टाइटल "श्री राम भूमि" है, जिसकी शूटिंग भी आज से शुरू कर दी गई है, आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन से एक्टर्स नजर आएंगे।

श्री राम भूमि की शूटिंग शुरू

राम की जन्म भूमि पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसकी अनाउंसमेंट आज कर दी गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने "श्री राम भूमि" फिल्म से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। उन्होंने श्री राम भूमि फिल्म के मुहूर्त पूजन की कुछ तस्वीरें साझा की और बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है, बता दें कि तरण आदर्श द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है।

श्री राम भूमि स्टार कास्ट

श्री राम भूमि फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अनुपम खेर नजर आने वाले हैं, तस्वीरों में अनुपम खेर की झलक देखने को मिल रही है। अनुपम खेर के साथ ही अभिनेत्री अमृता खानविलकर और ऋत्विक भौमिक भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग आज मुहूर्त पूजन के बाद से शुरू कर दी गई है। श्री राम भूमि के पोस्टर में एक बेहद ही पॉवरफुल लाइन लिखी गई है, जो तेजी से नेटिजेंस का ध्यान खींच रही है, लाइन है - सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे। श्री राम भूमि फिल्म के निर्देशक की बात करें तो इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित कर रहें हैं, जिन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता है, वहीं जी स्टूडियो द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story