TV Serials Update: अभिरा को फिर छोड़ जाएगा अरमान, मुश्किल में फंसेगा अंश, पार्थ तुलसी संग करेगा सारी हदें पर

TV Serials Update: स्टार प्लस के मोस्ट लव्ड सीरियल्स में काफी कुछ धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं, आइए जानते हैं -

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2026 6:25 PM IST
TV Serials Update: अभिरा को फिर छोड़ जाएगा अरमान, मुश्किल में फंसेगा अंश, पार्थ तुलसी संग करेगा सारी हदें पर
X

TV Serials Update: स्टार प्लस के मोस्ट लव्ड सीरियल्स "ये रिश्ता क्या कहलाता है", "अनुपमा" और "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" में आए दिन धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहें हैं, कहानी जिस मोड़ पर पहुंच रही है, दर्शक उसे खूब एंजॉय कर रहे हैं, वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में इन तीनों सीरियल्स की कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा दस्तक देने वाला है, आइए जानते हैं डिटेल में -

अभिरा को फिर अकेला छोड़ जाएगा अरमान

अरमान को ब्रेन ट्यूमर है, उसकी सर्जरी होनी है, सर्जरी के एक दिन पहले अरमान और अभिरा मायरा के स्टॉकर का सच सामने लेकर आते हैं, इसके बाद अरमान और अभिरा अपनी दोनों बेटियों मायरा व मुक्ति के साथ मिलकर पार्टी करता है, सर्जरी से पहले पूरा परिवार खुशियां मना रहा है, लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट तब आएगा, जब अरमान रातों रात अभिरा को बिना कुछ बताएं गायब हो जाएगा, अरमान अपने पीछे एक वीडियो छोड़ जाएगा, जिसमें वो बताएगा कि उसने क्यों ये फैसला लिया। अरमान के इस तरह चले जाने से अभिरा को बड़ा झटका लगेगा, लेकिन वो अरमान को ढूंढने वाली है, क्योंकि वो कहती है कि इस बार अरमान को वो कहीं नहीं जाने देगी।


अंश फंसेगा मुसीबत में

अंश और प्रेरणा की शादी का जश्न चल रहा है, लेकिन अब अंश एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाला है, जी हां! अंश को गौतम एक बड़ी मुसीबत में फंसाएगा, उसने अंश के लिए जाल बिछा रखा है, अंश और घर के सभी बच्चे बैचलर पार्टी करने बाहर गए हुए हैं और वहीं अंश मुश्किलों से फंसेगा, एक लड़की अंश के करीब जाएगी और फिर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर गौतम अंश को बड़ी मुसीबत में फंसाने वाला है, देखना होगा कि अनुपमा अब अंश को कैसे बचाएगी।


पार्थ करेगा सारी हदें पार

करण और नंदिनी के बेटे पार्थ एक्सपोज़ हो चुका है, तुलसी के सामने भी उसका सच आ गया है, लेकिन पार्थ इस तरह अपना रूप बदलता है कि करण और नंदिनी तुलसी को ही गलत समझ बैठे हैं। वहीं, अब पार्थ वैष्णवी को लेकर खंडाला गया है, जहां वो उसे डरा धमका रहा है और अंजार वाली प्रॉपर्टी को बेचने की डील करने भी आया है। हालांकि समय रहते तुलसी वहां पहुंच जाएगी, लेकिन पार्थ लालच में आकर तुलसी संग बत्तमीजी करेगा। फिलहाल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काफी कुछ ड्रामा होने वाल है, क्योंकि कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी और उसके पहले पार्थ और रेयांश की हत्या होगी, देखना होगा कि पार्थ और रेयांश को कौन मारता है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story