Anupamaa Promo: अनु की रसोई पहुंचीं गोवा, अनुज कपाड़िया की दिखी झलक, देखिए चौंकाने वाला प्रोमो

Anupamaa Leap Update: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें लीप के बाद की कहानी से पर्दा उठाया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 March 2026 10:37 AM IST
Anupamaa Leap Update
X

Anupamaa Leap Update (Photo-Social Media)

Anupamaa Leap Update: पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं हैं कि स्टार प्लस के चर्चित शो अनुपमा में लीप आने वाला है, जी हां! मेकर्स एक बार फिर कहानी को नए दिशा में मोड़ने के लिए तैयार हैं, जिससे TRP में भी उछाल आने का पूरा चांस है। अनुपमा के ऊपर प्रार्थना की मौत का इल्जाम लगेगा और इसके बाद अनुपमा अब कुछ छोड़ गोवा चली जाएगी, गोवा में अनुपमा अपनी एक नई शुरुआत करेगी, जहां वो एक ऐसे शख्स से टकराएगी, जिसे अनुज कपाड़िया बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ ट्विस्ट आने वाला है।

गोवा में अनु की रसोई की होगी शुरुआत

अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें लीप के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा गोवा में बीच किनारे एक बच्ची को अपनी साइकिल पर बैठाकर घूमती रहती है, फिर वो कहती हैं अनु की रसोई का स्वागत है गोवा में, जिसके बाद वो अपनी स्टॉल लगाने के लिए जगह ढूंढती है, लेकिन वहां अपनी स्टॉल लगाए हुए लोग उसे जगह नहीं देते, जिस वजह से वो बीच के एकदम किनार ही अपनी स्टॉल लगाती है और बेचना शुरू कर देती है।


अनुपमा जोर जोर से चिल्लाकर कहती है घर का बना हेल्दी थेपला, तभी एक कपल उधर से गुजर रहा होता है और अनु को ताना मारते हुए कहता है - गोवा के बीच में ढोकला खाएंगे क्या। ये सुन अनुपमा एक पल के लिए निराश होती है, लेकिन फिर वो अपना हेल्दी फूड बेचना शुरू कर देती है। अनुपमा बीच किनारे बैठी रहती है, तभी पानी की तेज लहर आती है और अनुपमा को गिरा देती है, उसका सारा सामान भी गिर जाता है, वहीं पास बैठा एक शख़्स अनुपमा को निहारता रहता है, अनुपमा जब गिरती है तो वो शख़्स अनुपमा को एक चिट देता है जिसमें लिखा हुआ है - गोवा बीच में लहरों के ऊफान का समय, नजरें भले आसमान पर रखो, लेकिन ध्यान पैरों के नीचे जमीन पर भी रखो। यह पढ़कर अनुपमा उस शख्स को देखने लग जाती है और वो वहां से चलते बनता है।

बता दें कि अनुपमा सीरियल में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है, जिसका किरदार अभिनेता सचिन त्यागी निभा रहें हैं, ऐसी चर्चाएं हैं कि सचिन त्यागी ने ही अनुज कपाड़िया के किरदार के लिए गौरव खन्ना को रिप्लेस किया है, लेकिन मेकर्स ने ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इस नए एक्टर की मुलाकात अनुपमा से गोवा में होगी, देखना होगा कि नया किरदार क्या नई कहानी लेकर आएगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story