TRENDING TAGS :
Anupamaa New Entry: अनुपमा में लीप के बाद एक नहीं, तीन नए एक्टर्स की होगी एंट्री, आएगा महा ट्विस्ट
Anupamaa New Entry: अनुपमा सीरियल में बहुत जल्द लीप आने वाला है और लीप के बाद एक नहीं, बल्कि तीन कलाकारों की एंट्री होगी, आइए जानते हैं।
Anupamaa New Entry
Anupamaa New Entry: अनुपमा सीरियल में इन दिनों बेहद इमोशनल कर देने वाला ट्रैक चल रहा है, जी हां! प्रार्थना की मौत से शाह परिवार के साथ ही कोठारी परिवार में मातम छाया हुआ है, सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, अब अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि प्रार्थना की मौत का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराया जाएगा। इस इमोशनल कर देने वाले ट्रैक के बाद, अनुपमा सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है, लीप के बाद इस शो में कई नए कलाकारों की एंट्री होगी, जिनके नाम का खुलासा हो चुका है।
लीप के बाद इन एक्टर्स की होगी अनुपमा में एंट्री
अनुपमा सीरियल में लीप के बाद अनुपमा का नया चैप्टर दिखाया जाएगा, जिसमें अनुपमा गोवा पहुंच जाएगी। अनुपमा इस बार घर परिवार से दूर गोवा पहुंच जाएगी, जहां वो एक नई शुरुआत करेगी। अनुपमा गोवा में अपनी अनु की रसोई की शुरुआत करेगी, जहां उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, गोवा पहुंच कर अनुपमा की मुश्किलें बेहद बढ़ने वालीं हैं, उसके लिए ये रास्ता आसान नहीं होगा।
इसी के साथ ही यह भी अपडेट मिली है कि लीप के बाद अनुपमा में 3 नए एक्टर्स की एंट्री होगी। जहां सचिन त्यागी का नाम पहले ही रिवील हो चुका है, और उनसे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ चुका है, दरअसल सचिन त्यागी के किरदार को लेकर कहा जा रहा है कि वे अनुज कपाड़िया का रोल अदा करने वाले हैं, हालांकि मेकर्स ने इस खबरों पर कोई भी बयान नहीं दिया है। सचिन त्यागी के साथ ही चाइल्ड आर्टिस्ट अवीरा की एंट्री होगी, बताया जा रहा है कि अवीरा प्रार्थना की बच्ची का किरदार निभाते नजर आएंगी, जो कि गोवा में अनुपमा के साथ रहेगी। वहीं तीसरे जिस कलाकार का नाम सामने आया है, वे दुष्यंत वाघ हैं। दुष्यंत वाघ कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और अब वे अनुपमा में एंटर करने वाले हैं, यानी कि लीप के बाद कहानी में काफी कुछ बदलाव के साथ धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।


