Anurag Kashyap का नरेंद्र मोदी पर तंज, कहा- उनसे बड़ा देशभक्त हूं..

Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2026 3:30 PM IST
Anurag Kashyap Slams Narendra Modi
X

Anurag Kashyap Slams Narendra Modi 

Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, और अब एक बार नहीं अपने बयानों की वजह से वे चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। जी हां! अनुराग कश्यप ने मोदी के खिलाफ दो पोस्ट शेयर किए हैं, आइए जानते हैं अनुराग कश्यप ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है।

अनुराग कश्यप का पोस्ट वायरल

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहला पोस्ट 15 अगस्त को किया था। अनुराग कश्यप ने अपने उस पोस्ट में लिखा था, "ये बुढ़ऊ लोगों को सच में आज के बच्चे समझ में नहीं आते, "DiMagi Naxal" बोल कर इनको लगता है कि कोई ब्रम्हास्त्र छोड़ा है, अंकल बच्चों को "Naxal" क्या होता है वहीं नहीं पता, पहले किताबों में से जो चैप्टर डिलीट किए हैं, वो वापिस डालो, लेकिन फिर उसके लिए स्कूल चालू करने पड़ेंगे और टीचर्स भी चाहिए होंगे, मेरा सुझाव है थोड़ा थेरेपी कर लो, बहुत जरूरी है, उसके बाद मैनिपुलेशन के लिए Gen X की भाषा भी सीखनी होगी, अगर उन तक पहुंचना है और उसके लिए आपको पढ़ा लिखा होना भी जरूरी है।" अनुराग कश्यप के इस पोस्ट ने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी, बहुत से यूजर्स तो अनुराग कश्यप को ही ट्रोल कर रहें हैं।

अनुराग कश्यप का दूसरा पोस्ट

अनुराग कश्यप ने फिर एक भड़काऊ पोस्ट किया, जो चर्चाओं में आ गया है, उन्होंने लिखा, "मैं "DiMagi Enti establishment" हूं और मोदी से बड़ा देशभक्त हूं , अगर गलत है तो मेरा देशद्रोह साबित करो।" अनुराग कश्यप ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "और चाचा का देश “इंडिफ़रेंस” मुझे साबित करने की जरूरत नहीं है। उसका प्रमाण अडानी है और भी बहुत हैं, जो दूसरे दिमागी नक्सल और कॉकरोच कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में—“देशद्रोह”।" अनुराग कश्यप के इस पोस्ट पर भी यूजर्स उनके ही मजे ले रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story