TRENDING TAGS :
Tanya Mittal Vs Gullu: तान्या मित्तल का नया लफड़ा, गुल्लू संग लिया पंगा, दोनों के बीच शुरू हुआ वार
Tanya Mittal Vs Gullu: मां है ना रियलिटी शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, और इसके दो कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल और गुल्लू के बीच सोशल मीडिया वार शुरू हो गई है।
Tanya Mittal Vs Gullu
Tanya Mittal Vs Gullu: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का बहुत ही जल्द एक नया रियलिटी शो आने वाला है, जिसका नाम "मां है ना" है, यह एक कुकिंग रियलिटी शो होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने माता-पिता या बच्चों के साथ मिलकर कुकिंग करते नजर आएंगे। ये रियलिटी शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही इसका हिस्सा बनें कंटेस्टेंट्स के बीच लफड़ा शुरू हो गया है, जी हां! हम बात कर रहें हैं तान्या मित्तल और गुल्लू की, दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर बैक टू बैक फायर कर रहें हैं, आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
तान्या मित्तल वर्सेस गुल्लू
तान्या मित्तल का एक नया लफड़ा हो गया है, उनका पंगा गुल्लू संग हो गया है, जो मां है ना रियलिटी शो में नजर आएंगे। दरअसल हुआ यूं कि तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिसे देख साफ है कि वे किसी और को नहीं, बल्कि गुल्लू पर निशाना साध रहीं हैं। तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा, "मेल इगो तोड़कर बहुत खुश हूं, जलन हुई ना? मैं समझ सकती हूं। कुछ आदमी स्ट्रांग वूमेन की हैंडल कर लेते हैं, लेकिन कुछ सिर्फ उनके बारे में बात कर सकते हैं।" यहां देखें तान्या का पोस्ट -
तान्या मित्तल यहीं नहीं रुकी, उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर हिंट दे दिया कि उनका निशान कोई और नहीं, बल्कि गुल्लू ही हैं। तान्या मित्तल ने बताया कि किस तरह एक इंटरव्यू के दौरान गुल्लू लगातार जोक मार रहे थे, उन्हें प्रवोक कर रहे थे। यहां देखें -
गुल्लू ने वीडियो के जरिए दिया जवाब
तान्या मित्तल का ये पोस्ट सामने आने के बाद गुल्लू भी नहीं रुके, उन्होंने भी अपना एक वीडियो जारी किया और तान्या मित्तल का नाम लिए बिना ही उन पर वार किया। गुल्लू ने वीडियो में कहा, "तो गाइस!!! ये लोग बकलावा खाते खाते कब बकलोली करने लग जाए, पता नहीं। लेकिन हां मेरा मेल ईगो हर्ट हुआ है, चूर चूर कर दिया है मेरा घमंड इसने। यहां देखें वीडियो -
गुल्लू के वीडियो जारी करने के बाद तान्या मित्तल ने फिर पलटवार किया, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और इशारों में ही गुल्लू पर फिर तगड़ा जवाब दिया। यहां देखें तान्या मित्तल का वीडियो -


