Bigg Boss 19 के सेट पर स्पॉट हुए ये तीन खिलाड़ी, अपूर्वा मखीजा का नाम भी शामिल

Bigg Boss 19 Contestants: बिग बॉस के सेट के बाहर 3 पॉपुलर चेहरों को स्पॉट किया गया, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि ये तीनों पॉपुलर चेहरे यकीनन बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले हैं, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 July 2025 4:36 PM IST
Bigg Boss 19 Contestants
X

Bigg Boss 19 Contestants (Photo- Social Media)

Bigg Boss 19 Contestants: बिग बॉस 19 अगस्त महीने में टीवी पर दस्तक देने वाला है, दर्शक बहुत अधिक उत्साहित हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 अगस्त महीने के अंत में टीवी पर दस्तक देगा, जब से मेकर्स ने बिग बॉस से जुड़ा ऑफशियल हिंट दे दिया है, तभी से दर्शक बिग बॉस से जुड़ी हर एक डिटेल पर अपनी नजरे गड़ाए बैठे हैं, बता दें कि बिग बॉस से जुड़ी आए दिन दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब बिग बॉस के सेट के बाहर 3 पॉपुलर चेहरों को स्पॉट किया गया, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि ये तीनों पॉपुलर चेहरे यकीनन बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले हैं, आइए बताते हैं।

बिग बॉस 19 के लिए कंफर्म हुए ये खिलाड़ी (Bigg Boss 19 Contestants List)

बिग बॉस 19 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल हो गए हैं, लेकिन अब तक फाइनल हुए खिलाड़ियों के नाम रिवील नहीं हुए हैं, वहीं जब तीन पॉपुलर चेहरों को बिग बॉस 19 के सेट पर देखा गया तो अब कंफर्म हो गया है कि वे तीनों ही बिग बॉस 19 के घर में अपना जलवा दिखाने वाले हैं।

अब यदि आपको ये बताएं कि किन तीन जाने माने चेहरों को बिग बॉस 19 के सेट पर स्पॉट किया गया तो दरअसल अपूर्वा मखीजा, पूरव झा और खुशी दुबे बिग बॉस 19 के सेट पर नजर आएं, जिससे कही ना कहीं साफ है कि इन तीनों का नाम बिग बॉस 19 के लिए कंफर्म है, बता दें कि इन तीनों का नाम सामने आया था कि मेकर्स ने इन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है और अब बिग बॉस के सेट के बाहर इन्हें देखा गया, जिसके बाद कंफर्म हो गया है कि अपूर्वा मखीजा के साथ ही पूरव झा और खुशी दुबे भी बिग बॉस 19 में नजर आएंगी। बता दें कि पूरव झा और अपूर्वा मखीजा को इससे पहले करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में देखा गया था, वहीं खुशी दुबे इन दिनों स्टार प्लस के शो जादू तेरी नजर में दिखाईं दे रहीं हैं, जो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। फिलहाल अपूर्वा मखीजा का नाम सुन बिग बॉस लवर्स एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि अपूर्वा मखीजा बेहद ही बिंदास हैं, उनका बेबाक और बिंदास अंदाज द ट्रेटर्स में भी देखने को मिला था और अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में अपूर्वा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएंगी या नहीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story