TRENDING TAGS :
AR Rahman Concert: एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट कैंसिल, एक टिकट की कीमत 150000 तक
AR Rahman Gurugram Concert Postponed: एआर रहमान का गुरूग्राम में कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन उनका कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है
AR Rahman Gurugram Concert Postponed (Image Credit-Social Media)
AR Rehman Gurugam Concert : बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान जिन्होंने हालहि में रामायण मूवी में म्यूजिक दिया है। अपनी म्यूजिक की वजह से वो ट्रोल भी हुए हैं। दर्शकों ने उनके म्यूजिक की तुलना कव्वाली से की है। एआर रहमान बॉलीवुड के सबसे महंगे संगीतकार में से एक हैं। वो ना केवल फिल्मों से या एल्बम से अपितु लाइव कॉन्सर्ट से भी करोड़ो की कमाई करते हैं। हालहि में एआर रहमान का गुरूग्राम वाला कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है।
एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट हुआ पोस्टपोन (AR Rahman Gurugram Concert Postponed)-
ऑस्कर विनिंग कंपोज़र ए.आर. रहमान का गुरुग्राम में 21 नवंबर को होने वाला कॉन्सर्ट, जो उनके वंडरमेंट टूर का हिस्सा था, अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने उन लोगों के लिए रिफंड शुरू कर दिया है जिन्होंने सीटें बुक की थीं। कॉन्सर्ट गुरुग्राम के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में शाम 7 बजे शुरू होने वाला था। लेकिन, ऑर्गनाइज़र ने अब कन्फर्म किया है कि इवेंट को 2027 के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा, हालांकि रिवाइज़्ड तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
एआर रहमान का गुड़गांव कॉन्सर्ट टल गया है, आयोजकों ने ऐन मौके पर हुए कुछ बदलावों का हवाला दिया है, संगीतकार और गायक एआर रहमान के 'वंडरमेंट टूर' के तहत होने वाले कॉन्सर्ट के अचानक टल जाने के बाद, 2,499 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक के टिकट खरीदने वाले फैंस को पूरा रिफंड मिल गया है। का बहुप्रतीक्षित दिल्ली-NCR कॉन्सर्ट, जो उनके चल रहे 'वंडरमेंट टूर' का हिस्सा था और गुड़गांव के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला था, उसे आधिकारिक तौर पर टाल दिया गया है। जिन फैंस ने जनरल स्टैंडिंग के लिए 2,499 रुपये से लेकर प्रीमियम VIP डेक के लिए 1,50,000 रुपये तक खर्च किए थे, उन्हें कैंसिलेशन ईमेल मिल चुके हैं और उनका पूरा पैसा भी रिफंड कर दिया गया है।


