TRENDING TAGS :
Ramayana Movie के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर
AR Rehman On Ramayana Movie Song: नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का म्यूजिक तैयार करने से लेकर हैंस जिमर के साथ काम करने तक, ए.आर. रहमान ने किया अनुभव पर खुलकर बात
Ramayana Movie: सिर्फ चार घंटे सोने से लेकर पांच शहरों में सफर करने और हैंस जिमर के साथ काम करने तक, ए.आर. रहमान ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के पीछे की ढेर सारी मेहनत और सफर के बारे में खुलकर बात की।
एआर रहमान ने रामायण मूवी के बारे में बात की (AR Rehman On Ramayana Movie Song)-
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायणम् को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है, और इसी बीच म्यूज़िक के उस्ताद ए.आर. रहमान द्वारा की गई हालिया बातचीत ने यह साबित कर दिया है कि क्यों यह फिल्म दुनिया भर में कुछ ऐसा बनाने जा रही है, जिसे किसी ने पहले कभी नहीं देखा है। रहमान जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में 3 से ज्यादा साल तक अपना सब कुछ लगाया है, उनके लिए रामायणम् पर काम करना अपने शानदार करियर में महसूस किया गया सबसे अलग और अनोखा अनुभव रहा है। नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस इस मैग्नम फिल्म में ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के विजनरी म्यूजिक कंपोजर हैंस जिमर ने साथ मिलकर अपना जादू दिखेरा है। वहीं, फिल्म के शानदार स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान श्री राम, साई पल्लवी माता सीता और यश महा शक्तिशाली रावण के किरदार में जान फूंक रहे हैं।
रामायणम् जैसी बड़े स्केल पर बनाई गई फिल्म के बारे में बात करते हुए ए.आर. रहमान ने यह स्वीकार किया कि उनके जैसे दुनियाभर में जाने जानें वाले म्यूजिक कंपोजर के लिए भी यह एक बिल्कुल अनोखा और नया एक्सपीरियंस है। इस बारे में रहमान ने अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए कहा है, “यह अब तक का सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है, जिस पर मैंने काम किया है। इतनी बड़ी फिल्म के लिए मैंने अपनी जिंदगी में कभी काम नहीं किया।” ‘जय जय राम’ गाने के साथ अभी तक मेकर्स द्वारा फिल्म से लगभग 70 प्रतिशत म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है। इन गानों ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली है लेकिन रहमान का कहना है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले अभी बहुत कुछ नया पेश होने वाला है। इस बारे में बात करते है वह कहते हैं, “अभी अच्छा वक्त चल रहा है, क्योंकि हमने इस पर करीब साढ़े तीन साल तक काम किया है। अब दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर अच्छा लग रहा है। ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है और एल्बम का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा भी सामने आ गया है। आने वाले समय में हमारे पास और भी सरप्राइज हैं।”
रहमान जैसी म्यूजिकल पावरहाउस, फिल्म के DNEG द्वारा बनाए गए बड़े पैमाने वाले विजुअल्स से बेहद प्रभावित हुए हैं, बता दें कि DNEG प्रोजेक्ट के पीछे मौजूद को - प्रोडक्शन बैनर भी है। इस बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, "उनका काम एकस्ट्राआर्डिनरी है। मैंने अभी कुछ फुटेज देखे हैं, शुरुआती दो रील्स। उसे देखने के बाद मैं हैरान रह गया।"
फिल्म के म्यूजिक का सबसे बड़ा हाईलाइट रहमान का हैंस जिमर के साथ लंबे समय से इंतजार किया जाने वाले कोलैबोरेशन। इन दोनों दिग्गजों की दोस्ती साल 2009 के समय से है, जिसके बाद 2012 में जिमर ने रहमान को ऑस्कर में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। जब यह जोड़ी ‘रामायणम्’ के म्यूजिक को तैयार करने के लिए दोबारा साथ आई, तो स्टूडियो का माहौल काफी जोश से भरा हुआ था। रहमान याद करते हुए बताते हैं, “जब मैं दोबारा उनके स्टूडियो गया, तो वहां का माहौल बहुत दोस्ताना था। वह इस बात को लेकर काफी उत्साहित थे कि आखिरकार हम दोनों साथ काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों ने लंदन, लॉस एंजिल्स और अबू धाबी में भी साथ काम किया। अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए रहमान ने आगे कहा, “इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की गई है। जब आप इसे देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा।”
इतने बड़े मैग्नीट्यूड पर म्यूजिक तैयार करना काफी मुश्किल और थका देने वाला काम था, जिसमें कई बार कोशिशों के बाद सफलता मिली। रहमान ने बताया, “कभी-कभी हमें 13 अलग-अलग वर्जन पर काम करना पड़ता था और फिर आखिर में दूसरे या पहले वर्जन पर वापस आना पड़ता था।” *उन्होंने आगे कहा*, “यह प्रोसेस थोड़ा थका देने वाला था, लेकिन आखिर में इससे जो नतीजा मिला, वह संतोष देने वाला था।”
अलग-अलग भाषाओं, कई वर्जन और बदलते विजुअल इफेक्ट्स के हिसाब से म्यूजिक तैयार करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन रहमान ने इस मुश्किल प्रक्रिया को अपनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “सीजी में कई तरह के क्रिएटिव काम हो रहे हैं, अलग-अलग भाषाएं हैं और फिल्म के कई वर्जन भी हैं।” उन्होंने आगे बताया, “मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि मुझे इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर इसमें मदद करनी चाहिए, न कि इसमें रुकावट डालकर शिकायत करनी चाहिए। मैं कोशिश करूंगा कि यह काम आसान हो सके।”
पिछले तीन महीने म्यूजिक कंपोजर के लिए खास तौर पर काफी मुश्किल भरे रहे। इस दौरान उन्हें लगातार सफर करना पड़ा और कई रातें बिना सोए गुजारनी पड़ीं। उन्होंने बताया, “कभी-कभी हम सिर्फ तीन या चार घंटे ही सो पाते थे। हम लगातार लॉस एंजिल्स, लंदन, बुडापेस्ट, मुंबई और चेन्नई के बीच सफर कर रहे थे और इन पांचों जगहों पर म्यूजिक पर काम कर रहे थे।”
इतने मुश्किल शेड्यूल के बावजूद, रहमान को इस बात पर बेहद गर्व है कि वह भारतीय संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाने का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि शायद यह मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। यह देखने में भी बेहद शानदार लगती है। मुझे गर्व है कि हम इस धरती की संस्कृति को दुनिया के सामने पेश कर पा रहे हैं। पहली बार सोनी इसे 70,000 स्क्रीन पर रिलीज कर रही है और मैं इस सफर का हिस्सा हूं।”
रहमान 1 नवंबर को मुंबई और 21 नवंबर को नई दिल्ली में अपने वंडरमेंट टूर के लिए स्टेज पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, उनके नए काम को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। वह अपने म्यूजिक टूर की सेटलिस्ट में पहले ही ‘छावा’ का म्यूजिक शामिल कर चुके हैं और अब फैंस ‘रामायणम्’ के म्यूजिक को लाइव सुनने का भी इंतजार कर सकते हैं।
जब रहमान से पूछा गया कि दर्शकों को फिल्म के म्यूजिक से क्या उम्मीद करनी चाहिए, तो वह मुस्कुराए और बस इतना कहा, “एपिक। सच में बहुत शानदार।”


