TRENDING TAGS :
Arjun Das कौन हैं ? जिनकी शादी की उड़ी अफवाह, इस एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम
Arjun Das Marriage: साउथ के प्रसिद्ध एक्टर अर्जुन दास की सगाई हो चुकी है, ऐसी खबरें सामने आई है, चलिए जानते हैं अर्जुन दास के बारे में
Arjun Das Marriage Rumors Viral (Image Credit-Social Media)
Arjun Das Marriage Rumors: साउथ के मशहूर एक्टर Arjun Das जिन्होंने थलापति विजय के साथ मास्टर मूवी में अहम किरदार निभाया था। अपनी आवाज और शादगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय Arjun Das के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। Arjun Das की शादी को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। कहा जा रहा था कि Arjun Das ने चोरी-छुपे सगाई कर ली है। और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद Arjun Das की टीम ने बताया कि वायरल हो रही सभी खबरें पूरी तरह से निराधार है। चलिए जानते हैं Arjun Das के बारे में
अर्जुन दास कौन हैं (Arjun Das Biography In Hindi)-
5 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्में एक्टर Arjun Das जिनको तमिल और तेलुगु फिल्मों में उनके उत्कृष्ठ अभिनय के लिए जाना जाता है। बता दे कि Arjun Das फिल्मों में आने से पहले दुबई में एक बैंकर की जॉब करते थे। लेकिन उनको एक्टिंग का शौक था। जिसकी वजह से उन्होंने बैंकिग की जॉब छोड़ दी और चेन्नई आकर अपने सपने पर ध्यान दिया। एक्टर बनने से पहले Arjun Das का वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने जब एक्टर बनने का फैसला लिया। तब उन्होंने 36 किलो के करीब वजन कम किया। 2015 में Arjun Das को तमिल की लघु फिल्म रैंडम नंबर्स में कास्ट किया गया। जिसमें उन्होंने निक का किरदार प्ले किया।
लेकिन उनकी किस्मत उस समय चमकी जब उनको फिल्म कैथी में 2019 में कास्ट किया गया। कैथी के निर्देशन लोकेश कनगराज ने जब Arjun Das की आवाज सुनी तब उन्होंने निश्चय किया कि अंबु के किरदार के लिए Arjun Das सही रहेंगे। कैथी के बाद Arjun Das को बैक टू बैक कई फिल्में मिलने लगी। थलापति विजय की फिल्म मास्टर में भी Arjun Das अहम किरदार निभाते हुए नजर आएं हैं।
क्या अर्जुन दास की शादी हो गई है ( Has Arjun Das Married)-
अर्जुन दास की शादी की अफवाहें उड़ने पर उनकी टीम ने क्लियर किया है कि वो अभी सिंगल हैं। और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
अर्जुन दास का नाम जुड़ा था इस एक्ट्रेस के साथ (Arjun Das Girlfriend Rumors)-
Arjun Das का नाम एश्वर्या लक्ष्मी के साथ नाम जुड़ा था। जब उन्होंने उनके साथ सेल्फी शेयर की थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि वो दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं 2024 में Arjun Das को एक महिला के साथ देखा गया था। जिनके साथ चलते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। इनपर Arjun Das ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।


