Kuku Kohli Death: अरुणा ईरानी के पति का निधन, जानिए कौन थे व क्या करते थे?

Kuku Kohli Death: दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Aug 2026 10:22 PM IST (Updated on: 25 Aug 2026 10:28 PM IST)
Kuku Kohli Death
X

Kuku Kohli Death

Kuku Kohli Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली ने 77 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। कुकू कोहली के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम छा गया है, बता दें कि कुकू कोहली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ, वे मुबंई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

कुकू कोहली ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने दी। अशोक पंडित ने बताया, "कुकू को कोई बीमारी नहीं थी, उन्हें हार्ट अटैक आय था, उससे पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे।" बता दें कि कुकू IFTDA (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) के जनरल सेक्रेटरी भी थे, उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, सेलेब्स सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।


कौन थे कुकू कोहली

कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने निर्देशक और फिल्ममेकर थे। उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम "फूल और कांटे" था, उनकी फिल्म से अजय देवगन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'फूल और कांटे' के अलावा उन्होंने 'सुहाग', 'हकीकत', 'अनारी नंबर 1' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

कुकू कोहली का परिवार

फिल्ममेकर कुकू कोहली ने दो शादियां की थी, उनकी पहली पत्नी का नाम रीटा कोहली था, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं, पूजा कोहली और करिश्मा कोहली। वहीं उनकी दूसरी शादी अभिनेत्री अरुणा ईरानी से हुई, जिनसे उन्होंने साल 1990 में विवाह किया था। अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की कोई संतान नहीं है। अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की प्रेम कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं थी, फिल्म के सेट पर हुई पहली मुलाकात से इनके बीच प्यार की शुरुआत हुई, हालांकि शुरुआत में इनके बीच नोंकझोक होती थी, लेकिन बाद में इनका रिश्ता दोस्ती में बदल गया, दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी और लंबे समय तक अपनी शादी की बात दुनिया से छिपाकर रखी थी।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story