Arvind Kejriwal Dance Video: अरविंद केजरीवाल का डांस वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- PG का बच्चा डांस..

Arvind kejriwal Dance Video Viral: अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल संग डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2025 12:51 PM IST
Arvind kejriwal Dance Video Viral
X

Arvind kejriwal Dance Video Viral

Arvind kejriwal Dance Video Viral: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी 18 अप्रैल 2025 को बड़ी धूमधाम से हुई। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं, पूरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी की तस्वीरों के साथ ही शादी के प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियोज भी वायरल हो रहें हैं, वहीं अब बेटी की शादी से अरविंद केजरीवाल का डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, आइए दिखाते हैं।

अरविंद केजरीवाल का डांस वीडियो वायरल (Arvind Kejriwal Dance Video Viral)

अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी को चुकी है, और अब शादी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनें हुए हैं, इन सबके बीच अब एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देख यूजर्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहें हैं, वे वीडियो पर टूट पड़े हैं। जी हां! दरअसल उस वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल संग डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहें हैं। अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के इस डांस वीडियो को यूजर्स खूब शेयर कर रहें हैं, जहां कुछ यूजर्स वीडियो पर प्यार लुटा रहें हैं, और पिता के रूप में अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर रहें हैं, वहीं बहुत से यूजर्स अरविंद केजरीवाल का मजाक भी उड़ा रहें हैं।

अरविंद केजरीवाल हुए ट्रोल (Arvind Kejriwal Daughter Wedding)

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के वायरल डांस वीडियो के बारे में बताएं तो दोनों "अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी" गाने पर स्टेज पर डांस कर रहें हैं। दोनों की क्यूटनेस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है, अरविंद केजरीवाल के डांस की बहुत से लोग तारीफ कर रहें हैं। वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। एक यूजर ने वीडियो देख अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा, "मेरे दारू का पैसा खाकर यहां नाच रहा है।" दूसरे ने लिखा, "आम आदमी की शादी।" तीसरे ने लिखा, "दिल्ली का सारा पैसा लूटकर यहां लगाया है।" चौथे ने लिखा, "PG का बच्चा डांस कर रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "चुनाव हारने के बाद यही काम बाकी है।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story