Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan हैं कट्टर मुस्लिम? गणपति दर्शन में नहीं दिखे तो उठे सवाल

Shahrukh Khan Son Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं, दरअसल किंग खान अपनी फैमिली के साथ लालबाग च राजा का दर्शन करने पहुंचे, लेकिन आर्यन खान नहीं दिखे, जिससे सवाल उठने लगा कि आखिर आर्यन क्यों दर्शन करने नहीं पहुंचें।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Sept 2026 2:51 PM IST
Shahrukh Khan Son Aryan Khan
X

Shahrukh Khan Son Aryan Khan

Shahrukh Khan Son Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनका परिवार अक्सर लाइमलाइट में रहता है, एक बार फिर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके परिवार की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जो लालबाग च राजा के दर्शन के दौरान के दौरान के हैं। दरअसल शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा, पत्नी गौरी, बेटी सुहाना खान के साथ लालबाग च राजा का दर्शन करने पहुंचे, वहां उन्होंने गणपति के चरणों में अपना माथा टेका, उनका ये अंदाज देख सोशल मीडिया पर यूजर्स तारीफों के पुल बांधने लगे, हालांकि मुस्लिम फैंस भड़क गए। वहीं इस दौरान लोगों को एक और बात यह खली कि आर्यन खान साथ दिखाई नहीं दिए, जहां छोटे बेटे अबराम खान को भी कई बार लालबाग च राजा के दरबार में देखा जा चुका है, वहीं अब तक आर्यन दिखाई नहीं दिए, ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर आर्यन खान क्यों नहीं आए, क्या वे सिर्फ मुस्लिम धर्म को मानते हैं इस वजह से वे गणपति दर्शन को नहीं पहुंचें? आइए जानते हैं क्या है सच।

क्या आर्यन खान खुद को मुस्लिम मानते हैं?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के धर्म को लेकर यह सवाल नया नहीं है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि गौरी खान हिंदू हैं और शाहरुख खान मुस्लिम, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इनके बच्चे कौन सा धर्म मानते हैं, जिसका खुलासा गौरी खान खुद एक इंटरव्यू में कर चुकीं हैं, गौरी खान पहले एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि आर्यन अपने पिता शाहरुख के काफी करीब हैं और खुद को मुस्लिम मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि आर्यन अपने पिता के धर्म को फॉलो करते हैं।


गणपति दर्शन में क्यों नहीं दिखे आर्यन?

बीते दिन शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया। शाहरुख खान ने परिवार संग वहां आरती में भी हिस्सा लिया। लेकिन इस दौरान आर्यन की मौजूदगी नजर नहीं आई। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए कि वह मंदिर या गणपति दर्शन में क्यों नहीं जाते। कमेंट बॉक्स में बहुत से यूजर यही सवाल कर रहे हैं कि आर्यन खान कहां है, वह क्यों नहीं आया, क्या वे सिर्फ मुस्लिम धर्म को मानते हैं, जिस वजह से वे गणपति दर्शन के लिए नहीं गए। उनकी गैर हाजरी ने इसी तरह तमाम सवाल खड़े कर दिये।

मंदिर नहीं जाते आर्यन खान?

आर्यन खान को लेकर अक्सर यह भी सवाल उठते हैं कि वे मंदिर क्यों नहीं जाते, क्योंकि जहां शाहरुख खान, गौरी खान, यहां तक कि सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान को कई मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेते देखा जा चुका है, वहीं आर्यन खान के साथ ऐसा नहीं होता, उन्हें मंदिरों में नहीं देखा जाता, जिस वजह से अक्सर लोग यह सवाल उठाते हैं। हालांकि शाहरुख खान और उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है, वहीं आर्यन खान बेहद शांत स्वभाव के हैं, मीडिया के सामने भी वे बहुत कम बोलते हैं, और अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करते हैं। इसलिए वे मंदिर जाते हैं या नहीं, इसके बारे में कुछ कहा जा सकता।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story