TRENDING TAGS :
Asha Bhosle Religion: किस धर्म को मानती थीं आशा भोसले, जानिए मंगेशकर से भोसले बनने की कहानी
Asha Bhosle Religion: आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है, चलिए जानते हैं कि आशा भोसले किस धर्म को मानती थीं और उनके कितने भाई-बहन हैं।
Asha Bhosle Religion (Photo- Social Media)
Asha Bhosle Religion: लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली, उनके निधन की खबर से से पूरे बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सितारे दुख जाहिर कर रहें हैं। बता दें कि आशा भोसले का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ, जिसका खुलासा उनके डॉक्टर ने ही किया। आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं, ऐसे में चलिए उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास जानकारी आपको देते हैं।
किस धर्म को मानती थीं आशा भोसले
दिग्गज गायिका आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में एक पारंपरिक मराठी ब्राह्मण (गोमंतक मराठा) परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था, जो एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और रंगमंच कलाकार थे। वहीं उनकी माता का नाम सुधामती था। अब आशा भोसले के धर्म के बारे में बताएं तो आशा भोंसले हिंदू धर्म को मानती थीं। वह एक हिंदू मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं।
मंगेशकर से भोसले बनने की कहानी
आशा भोसले दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थी, लेकिन फिर उन्होंने भोसले सरनेम कैसे अपनाया, इसके बारे में आपको बताए तो दरअसल आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में अपनी दुगनी उम्र की आयु के गणपतराव भोसले से शादी कर ली, उस दौरान गणपतराव भोसले 31 वर्ष के थे, आशा भोसले ने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी रचाई थी, जिस वजह से आशा के पूरे परिवार ने ही उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। गणपतराव भोसले से शादी के बाद से ही आशा भोसले अपने नाम के आगे भोसले लगाने लगी और आज तक उनके नाम में भोसले सरनेम लगता आ रहा है।
आशा भोसले और गणपतराव भोसले की शादी 11 साल तक चली, लेकिन फिर घरेलू हिंसा के कारण आशा भोसले अपने पति गणपतराव भोसले से अलग हो गईं, लेकिन आज तक उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला। वहीं गणपतराव भोसले से तलाक के कई साल बाद, आशा भोसले ने आर.डी. बर्मन से शादी की थी।
आशा भोसले के भाई-बहन
आशा भोसले कुल पांच भाई-बहन हैं, उनकी सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर और फिर आशा भोसले थीं, उनके बाद छोटी बहनें उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर हैं और फिर इकलौते छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को स्वर कोकिला कहा जाता था, उनका निधन 2022 में हुआ था, और अब आशा भोसले का 2026 में निधन हुआ।


