Kangana Ranaut को Ranveer Singh पर बयान देना पड़ा भारी, भड़का ये फिल्ममेकर

Kangana Ranaut Controversy: कंगना रनौत ने हाल ही में रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, वहीं अब उनके इस बयान को सुन फिल्ममेकर अशोक पंडित भड़क गए।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 6:39 PM IST
Ashok Pandit Slams Kangana Ranaut
X

Ashok Pandit Slams Kangana Ranaut (Photo- Social Media)

Ashok Pandit Slams Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं, फिल्म 12 जून को रिलीज होने जा रही है। बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया, जिस दौरान कंगना रनौत ने रणवीर सिंह की डॉन 3 कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया। वहीं अब कंगना रनौत के इस बयान को सुन फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) भड़क गए और उन्होंने कंगना रनौत की जमकर क्लास लगाई।

अशोक पंडित भड़के कंगना रनौत पर

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि डॉन 3 की वजह से रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच अनबन चल रही है और मामला FWICE तक पहुंच गया है। ऐसे में इस मुद्दे पर बात करते हुए कंगना रनौत न कहा था, "ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और आपके दुश्मन न हों। आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी हैसियत कितनी बढ़ गई है, जो उनके इतने दुश्मन बन गए हैं। मुझे भी तो इंडस्ट्री ने बैन कर दिया था, लेकिन देखिए! मैं आज भी काम कर रहीं हूं।"

कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान खूब चर्चाओं में रहा और ज्यादातर लोग उनके इस बयान से सहमति जताते नजर आए। वहीं अब अशोक पंडित ने कंगना रनौत के इस बयान का करारा जवाब दिया। अशोक पंडित ने कहा, "तुम नॉनसेंस बातें करती हो, इसलिए तुम्हें बैन किया गया।" अशोक पंडित का ये बयान वायरल हो गया है और अब सबकी नजरे इस पर टिकी हैं और क्या कंगना रनौत अशोक पंडित के इस बयान का जवाब देंगी। हालांकि कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो पंगा लेने में पीछे नहीं हटती, ऐसे में अब देखना होगा कि कंगना रनौत जवाब में क्या कहेंगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story