TRENDING TAGS :
Awarapan 2 Collection Day 4: 100 करोड़ का आकड़ा पार किया इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने
Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में कितना किया कलेक्शन जानिए
Awarapan 2 Box Office Collection Day 4 (Image Credit- Social Media)
Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन जोकि 2007 में रिलीज हुई थी। उस समय भी दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। लेकिन 19 साल बाद आवारापन 2 रिलीज हुई। आवारापन 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिली है। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ रिलीज हुई है। इसके बाद भी आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर दिया है और पहले दिन की तुलना में शनिवार और रविवार को फिल्म ने ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन किया है।
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Awarapan 2 Box Office Collection Day 4)-
धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 के बाद, यह फिल्म इस साल हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वीकेंड ओपनर बन गई है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, तीन दिनों में इसने भारत में 81.75 करोड़ रुपये (नेट) और 98.10 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है। आवारापन 2 ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और रविवार को काफी अच्छा कलेक्शन किया है। रविवार को आवारापन 2 ने 26 करोड़ रूपए तक कालेक्शन किया है। तो वहीं आवारापन 2 ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 33 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। वैश्विक स्तर पर आवारापन 2 ने 110.10 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।
शिवम पंडित के रूप में वापसी कर इमरान हाशमी ने एक बार फिर से बता दिया कि उनका दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। आवारापन 2 के कलेक्शन में चौथे दिन यानि सोमवार को थोड़ी बहुत कमी देखने को मिली है। सोमवार को आवारापन 2 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 2.32 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन अभी पूरे दिन का कलेक्शन नहीं है। देखने लायक होगा कि फिल्म रात तक कितना कलेक्शन करती है। आवारापन 2 के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए 26 अगस्त तक का समय है। क्योंकि 26 अगस्त को यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है। जिसको लेकर दर्शकों के बीच काफी हाइप है।


